दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

Afternoon Nap Benefits: नींद हर इंसान के लिए जरूरी है। लेकिन कुछ लोग दिन में भी इतने-इतने घंटे सो जाते हैं कि उन्हें रात में नींद नहीं आ पाती। आइए आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए बताते हैं कि दिन में कितनी देर सोना चाहिए, जिससे शरीर को फायदा मिलेगा और सही तरीका।

Afternoon Nap Benefits

Afternoon Nap Benefits: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी की जरूरत होती है। अच्छी इम्यूनिटी के लिए खाने के साथ-साथ अच्छी नींद भी जरूरी होती है। नींद पूरी न होने से आप गंभीर बीमारियों से जूझ सकते हैं। कुछ लोग दिन में पॉवर नैप लेते हैं, जिसे ज्यादातर एक्सपर्ट्स सही नहीं मानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लोगों को दिन के समय इसलिए नहीं सोना चाहिए, क्योंकि यह आपके स्लीपिंग साइकिल को प्रभावित कर सकती है, जिससे रात के समय अनिद्रा की समस्या फेस करनी पड़ सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को दोपहर में सोने से भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

दोपहर में सोने के 5 फायदे

1. हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा

विज्ञापन

दिन की कुछ देर की नींद शरीर को ऊर्जा देती है। यह आपकी कई सामान्य हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करती है, जैसे हाई और लो ब्लड प्रेशर होना। दिन की नैप से हृदय रोगों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

2. तनाव कम करें

आफ्टरनून नैप्स को पॉवर नैप भी कहते हैं, जो आपके खराब मूड को बेहतर बनाकर तनाव और स्ट्रेस को कम करने में आपकी सहायता करता है। दोपहर की नींद से गुड हार्मोन, जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन को रिलीज होने में मदद होती है। कुछ रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि दिन में 20 से 30 मिनट सोने से आप खुश रहते हैं।

विज्ञापन
Afternoon Nap Benefits

फोटो क्रेडिट- Freepik

3. मानसिक स्वास्थ्य

विज्ञापन

दिन की छोटी नींद आपके ब्रेन को एक्टिव रखने में मदद करती है। यह आपके दिमाग को फुर्ती देती है। पॉवर नैप लेने से आपमें फोकस और रचनात्मक भावनाएं बढ़ती हैं। साथ ही, दिन की छोटी नींद लेने से आपकी याददाश्त भी तेज होती है।

4. हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

दिन में आधे घंटे की नींद लेने से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दिन की नींद से शरीर का ब्लड प्रेशर स्तर नियंत्रित रहता है।

5. वेट मैनेजमेंट

विज्ञापन

नींद भी वजन को नियंत्रित रखने में अपनी अहम भूमिका अदा करती है। दिन में थोड़ी देर की नैप लेने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रान्ग होता है, जिससे वजन ज्यादा बढ़ने या घटने की समस्या नहीं होती है। दिन की नींद एनर्जी प्रदान करती है और भूख को भी कम करने में मदद करती है।

दिन में कब सोएं?

रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर की नींद एक पॉवर नैप होती है, जिसमें आपको शॉर्ट टर्म स्लीप पैटर्न को फॉलो करना होता है। आपको दिन के समय सिर्फ 30 से 90 मिनट के लिए 1 से 3 बजे के बीच सोना चाहिए। ध्यान रहे, अगर आप ज्यादा देर सोएंगे तो जाहिर है रात की नींद प्रभावित होगी, इसलिए आपको सोना नहीं है सिर्फ कुछ देर की नैप लेनी है। इसमें आपकी मदद अलार्म कर सकता है, आप सोने से पहले कुछ देर बाद के लिए अलार्म सेट करके सो सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ