कोरोना के बाद अब 'निपाह वायरस' का खौफ! शरीर में दिखें ये लक्षण तो तुरंत हो जाएं सतर्क

कोरोना के बाद लोगों के बीच निपाह वायरस का डर देखने को मिल रहा है. हाल में इस वायरस से जुड़े कुछ मामलों की पुष्टि के बाद एशिया की कई स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट में आ गई हैं. आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे लोगों को बना रहा शिकार?

Nipah Virus

निपाह वायरस का बढ़ रहा खतरा. (Image: AI)

विज्ञापन

कोरोना का समय लोगों के दिल व दिमाग पर ऐसी बुरी याद छोड़ गया है, जिसे भुला पाना बहुत मुश्किल है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस वायरस के संक्रमण में आए और दुनियाभर में बहुत लोगों की मौत तक हुई. ऐसे में भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह वायरल इंफेक्शन के मामलों की पुष्टि होने के बाद लोगों के दिल में इस वायरस को लेकर भी कोरोना जैसा ही डर बैठ गया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है निपाह वायरस और कैसे दिखते हैं इसके लक्षण?

यह भी पढ़ें: रात भर करवटें बदलते रहते हैं? अपनाएं ये आसान आदतें और पाएं गहरी सुकून भरी नींद

विज्ञापन

निपाह वायरस को लेकर अलर्ट में स्वास्थ्य एजेंसियां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब से निपाह वायरस से जुड़े मामलों की पुष्टि हुई है, इसके बाद से ही एशिया के कई स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. अबतक इस वायरस के 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को एहतियात रखते हुए क्वारंटीन में रखा गया है, ताकि संक्रमण होने पर इस वायरस को वक्त रहते रोका जा सके.

क्या है निपाह वायरस

निपाह वायरस एक गंभीर और दुर्लभ संक्रमण है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है. यह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों और सूअरों के संपर्क में आने से फैलता है. दूषित फल, कच्चा जूस या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से भी इसका खतरा हो सकता है.

विज्ञापन

कोरोना से कितना खतरनाक है ये वायरस? कैसे फैलता है

रिपोर्ट्स बताते हैं कि निपाह वायरस कोविड-19 के मुकाबले कहीं अधिक घातक है. इसका फेटैलिटी रेट बहुत ज्यादा माना जाता है, जो लगभग 40 से 75 प्रतिशत तक हो सकता है. हालांकि, इसे अभी तक अत्यधिक संक्रामक नहीं माना जाता. ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या ये वायरस भी कोविड-19 की तरह हवा के जरिए फैल रहा है.

विज्ञापन

कई देशों में अलर्ट

इस वायरस के मामले भले ही बहुत कम मिले हों, लेकिन एशिया के कई देशों ने एक बार फिर ट्रैवल स्क्रीनिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड ने सुवर्णभूमि, डॉन मुआंग और फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई है. 25 जनवरी 2026 से तापमान जांच और स्वास्थ्य दस्तावेजों की स्कैनिंग की जा रही है.

विज्ञापन

क्या है इस वायरस के लक्षण

इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी और गले में खराश शामिल हैं, जबकि गंभीर मामलों में दिमाग में सूजन और बेहोशी जैसी जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है. फिलहाल निपाह का कोई पुख्ता इलाज या वैक्सीन मौजूद नहीं है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ