Adenovirus: कोविड (Coronavirus) के बाद अब देश पर एडिनोवायरस (Adenovirus) नाम की बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल में यह बीमारी बेकाबू हो गई है। अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके लक्षण आम बुखार जैसे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 2 साल से कम आयु के बच्चों पर इसका ज्यादा खतरा है। यानी इन बच्चों को लेकर उनके मां-बाप को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
बहुत ही घातक है नया सेरोटाइप
कोलकाता में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सायन चक्रवर्ती ने कहा कि ऐडिनोवायरस बच्चों को संक्रमित करता है। इसका नया सेरोटाइप बहुत घातक है। तेज बुखार, नाक बहना, आंख का लान होना और शरीर पर चकत्ते आना इसके आम लक्षण हैं।
उन्होंने बताया कि इसे छाती का इन्फेक्शन भी कहा जाता है। इसकी जद में स्कूली बच्चे सबसे अधिक आ रहे हैं। बच्चे सर्जिकल मास्क लगाएं तो इसका प्रसार रोका जा सकता है। कोविड की तरह इसका भी स्वैप टेस्ट होता है, लेकिन वह बेहद महंगा है।
और पढ़िए –Health Tips: नाश्ते में खाना शुरू कर दे यह चीज, शरीर रहेगा फिट मिलेंगे जबरदस्त फायदे
बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये निर्देश
अभी तक ऐडिनोवायरस का कोई सटीक इलाज नहीं है। बुखार ज्यादा होने पर पैरासिटीमॉल ले सकते हैं। इस दौरान पानी ज्यादा पीना चाहिए। फिलहाल बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं।
- बच्चों को तीन से 5 दिन बुखार हो तो तत्काल अस्पताल लेकर आएं।
- सांस में तकलीफ होने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
- बीमार बच्चों को स्कूल न भेजें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- मास्क पहनें और यदि ऑक्सीजन लेवल 92 फीसदी से कम हो तो तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।
यह भी पढ़ें:Weight Loss TIPS: दूध में मिलाकर करें इस चीज का सेवन, तेजी से घटेगा वजन, बस जान लीजिए सही वक्त
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
5 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
8 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
9 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
10 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
11 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
14 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines