Acidity Home Remedies: एसिडिटी तब होती है जब पेट में एसिड की मात्रा ज्यादा हो जाती है. यह एसिड पेट से भोजन नली की तरफ बढ़ने लगता है और पेट के साथ-साथ भोजन नली में भी जलन होने लगती है. इससे अक्सर ही छाती के पास दर्द महसूस होता है जिसे हार्टबर्न कहते हैं. बहुत से लोगों को कभी-कभी तो कुछ लोगों को रोजाना ही एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बताए नुस्खे काम आ सकते हैं. बाबा रामदेव बता रहे हैं क्या खाने-पीने से एसिडिटी से राहत मिल जाती है.
यह भी पढ़ें –कपालभाति करने से कौन सा रोग ठीक होता है? बाबा रामदेव ने बताया Kapalbhati करने के क्या फायदे हैं
एसिडिटी की रामबाण औषधि
बाबा रामदेव ने बताया एसिड के लिए सबसे अच्छा है आंवला जूस, एलोवेरा जूस और व्हीटग्रास. कई लोगों को इतनी एसिडिटी होती है कि वे जो कुछ खाते हैं उससे एसिडिटी बनने लगती है. ऐसे में एसिडिटी को दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन किया जा सकता है.
खाना खाते ही अगर आपको एसिडिटी होती है तो एक चम्मच व्हीटग्रास पाउडर को पानी के साथ और 4 चम्मच एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) को पानी में डालकर खाना खाने से पहले पी लें. हाइपरएसिडिटी दूर होगी.
बाबा रामदेव के अनुसार लौकी का जूस या लौकी की सब्जी खाने पर भी एसिडिटी नहीं होती है. घर पर ही लौकी का जूस बनाकर पी लिया जाए तो पेट अच्छा रहता है.
खाने में अंकूरित और कच्ची चीजों को खाने पर पेट में एसिडिटी नहीं होती है. इसके अलावा, फल जैसे अनार, सब्जियां और सलाद ज्यादा खाने पर पेट में गैस नहीं बनती है, एसिडिटी नहीं होती है और पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं सो अलग.
एसिडिटी क्यों होती हैं
- मसालेदार और तला-भुना खाने से एसिडिटी होने लगती है.
- असंतुलित भोजन ना करने पर भी एसिडिटी होती है.
- बाहर का प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाने पर एसिडिटी हो सकती है.
- बहुत ज्यादा खा लेने पर एसिडिटी होती है.
- खाने के बाद अगर तुरंत लेट जाएं तो एसिडिटी हो सकती है.
- चाय, कॉफी या सोडा जैसी ड्रिंक्स एसिडिटी का कारण बन सकती है.
लाइफस्टाइल की गलतियां बन सकती हैं एसिडिटी की वजह
- तनाव के कारण एसिडिटी हो सकती है.
- धूम्रपान और शराब का सेवन एसिडिटी की वजह बनता है.
- शारीरिक गतिविधि की कमी से भी एसिडिटी होती है.
- मोटापा एसिडिटी की वजह बनता है.
यह भी पढ़ें – बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने कहा इस पौधे से बाल रहेंगे हरे-भरे और आप कभी नहीं होंगे गंजे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 hr agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
5 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
7 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
9 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines