बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने कहा इस पौधे से बाल रहेंगे हरे-भरे और आप कभी नहीं होंगे गंजे

Hair Fall Home Remedies: अगर आप भी बालों के लगातार झड़ते रहने से परेशान हैं तो यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण किस आयुर्वेदिक नुस्खे को आजमाने की सलाह दे रहे हैं. आचार्य ने बताया कि किस तरह बाल नहीं झड़ेंगे और जड़ों से बढ़ने लगेंगे.

Hair Fall Control

जड़ से बाल झड़ना कैसे रोकें?

Baal Jhadna Kaise Roke: बालों का झड़ना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. बाल लगातार झड़ते रहते हैं तो व्यक्ति को तनाव होने लगता है और तनाव होने लगता है तो बाल झड़ने लगते हैं. यह चक्र यूं ही चलता जाता है और व्यक्ति सिर पकड़कर बैठने पर मजबूर हो जाता है. लेकिन, हाथ पर हाथ रखकर बैठने से कुछ नहीं होता है बल्कि बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकने के लिए कोई ना कोई उपाय आजमाकर देखना जरूरी है. आप चाहे तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) का बताया नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं कि वो कौन सा पौधा है जिसका रस बालों का झड़ना रोकता है और उन्हें जड़ों से बढ़ने में मदद करता है.

विज्ञापन

कैसे रुकेगा बालों का झड़ना

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए आप दूधी के पौधे (Doodhi Ka Paudha) का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूधी एक औषधीय पौधा है जिसका इस्तेमाल करने पर बालों का झड़ना कम होता है और गंजेपन से भी छुटकारा मिल सकता है. दूध से बाल घने होते हैं, मजबूत होते हैं और खूबसूरत दिखाई देते हैं. आचार्य की सलाह है कि जिनके बाल बहुत झड़ रहे हैं वे दूधी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

दूध और कनेर के पत्ते – आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि आप दूध का रस निकालकर आप कनेर के पत्तों के रस के साथ मिलाकर सिर की जड़ों पर लगा सकते हैं. आपको दोनों ही चीजों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर लगाना होगा. इस बात का ध्यान रखें कि इस नुस्खे को आजमाने पर सिर पर छोटे दाने निकल सकते हैं. अगर आपके सिर पर दाने निकल आते हैं तो कनेर के पत्तों को उपयोग ना करें और सिर्फ दूधी को ही सिर पर लगाएं.

विज्ञापन

गुड़हल भी आएगा काम

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए गुड़हल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. गुड़हल के इस्तेमाल से बालों का झड़ना ही नहीं कम होता बल्कि इससे बालों पर जमा डैंड्रफ भी कम होने लगता है. इसके लिए आपको 10 से 15 गुड़हल के पत्ते लेकर 100 ग्राम नारियल के तेल (Coconut Oil) में डालकर धीमी आंच पर पकाना है. इन पत्तों को कूटकर नारियल के तेल में डालें. जब तेल अच्छे से पक जाए तो इसे छानकर किसी शीशी में डालकर रख लें. इस तेल को आप रोजाना सिर पर लगा सकते हैं.

विज्ञापन

बालों का झड़ना रोकने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 100 ग्राम नारियल के तेल में 8-10 गुड़हल के फूल लेकर धीमी आंच पर पका लीजिए. तेज आंच पर पकाने से कई बार नारियल के तेल में आग लग जाती है. इसीलिए यह तेल बिना जल्दबाजी के पकाना चाहिए.

सरसों के तेल से करें मालिश

विज्ञापन

हेयर फॉल रोकने के लिए सिर की सरसों के तेल से मालिश की जा सकती है. सरसों के तेल में ओलेक और लिनोलेनिक एसिड पाए जाते हैं. ये दोनों ही एसिड्स बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे में हफ्ते में 1 बार सरसों के तेल (Sarso Ka Tel) से सिर की मालिश की जाए तो बालों की जड़ों को पोषण मिलने के साथ ही ब्लड फ्लो बेहतर होता है और बाल कम झड़ते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ