हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रेकफास्ट के बाद कभी न करें यह काम, आचार्य मनीष से जानें नुकसान

Acharya Manish Health Tips: सुबह के नाश्ते के बाद हमें कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए क्योंकि यह हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इस पर आचार्य मनीष क्या कहते हैं।

विज्ञापन

Acharya Manish Health Tips: आचार्य मनीष के अनुसार, नाश्ते के बाद हमें कुछ गलतियों को करने से बचने की जरूरत होती है, ताकि कोई गंभीर बीमारी न हो जाए। नाश्ता हमारी डाइट का सबसे अहम हिस्सा होता है। यह हमारे दिन का पहली मील होता है, जिसे स्किप करना बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक तरीके से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कभी भी आपको इसे स्किप करने की सलाह नहीं देते हैं क्योंकि नाश्ता न खाने से आप पूरे दिन कमजोरी महसूस करते हैं। आइए आपको बताते हैं नाश्ते से जुड़ी इस गलती के नुकसानों के बारे में, जो अक्सर लोग करते हैं।

क्या कहते हैं आचार्य?

आचार्य मनीष बताते हैं कि नाश्ते के बाद हमें कभी भी नहाना नहीं चाहिए। भारत में अधिकांश लोग ब्रेकफास्ट खाने के बाद नहाने जाते हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं होता है। नाश्ते के बाद नहाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

नाश्ते के बाद नहाने के नुकसान

ब्रेकफास्ट के बाद हमारा पाचन तंत्र तेजी से एक्टिव होता है, क्योंकि खाना पचने के लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। नहाने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे खून स्किन की तरफ प्रवाहित होता है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और गैस, सूजन या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खाली पेट नहाने के फायदे

आचार्य मनीष कहते हैं कि हमें हमेशा खाली पेट ही नहाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। नहाने के बाद हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है, जो शरीर के लिए आवश्यक होती है, इसलिए कभी भी खाने के बाद नहीं, पहले ही नहाना चाहिए। आचार्य कहते हैं कि खाना खाने के बाद नहाने से शरीर के तीनों दोष वात, पित्त और कफ को नुकसान होता है।

विज्ञापन

आचार्य की सलाह

आचार्य मनीष सुझाव देते हैं कि ब्रेकफास्ट के बाद हमें अगर नहाना है, तो कम से कम 30-45 मिनट तक का गैप मेंटेन करना चाहिए। इस समय में आपके शरीर को पाचन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय मिलता है। खाना सही से पच जाता है, जिससे शरीर को नुकसान नहीं होता है। इसके अलावा, कोशिश यही करें कि आप हमेशा पहले नहा लें और फिर कुछ खाएं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola