Acharya Balkrishna Health Tips: सिर्फ एक ड्राईफ्रूट में है सांस की बीमारियों का इलाज, आचार्य बालकृष्ण ने दिया नुस्खा

Acharya Balkrishna Health Tips: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि सांस की बीमारियों को दूर करने के लिए हमें रोजाना 2 टुकड़े अंजीर के खाने चाहिए। इससे रेस्पिरेटरी इश्यूज से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

SOURCE- NEWS 24

Acharya Balkrishna Health Tips: आजकल का बढ़ता प्रदूषण और धूल मिट्टी से लोगों को फेफड़ों और सांस की बीमारियां बहुत ज्यादा होने लगी हैं। हालांकि, यह समस्या पहले लोगों को सर्दियों के मौसम में परेशान करती थी, मगर अब गर्मियों में भी पॉल्यूशन के चलते लोगों को सांस की समस्याएं होने लगी है। अस्थमा के मरीजों को भी किसी भी मौसम में समस्या हो जाती है। ऐसे लोग जिन्हें हमेशा सूखी खांसी रहती है, उन्हें भी सांस लेने में दिक्कत होती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने अंजीर खाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कारण।

विज्ञापन

क्यों अंजीर खाना सही?

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि काजू, बादाम या अखरोट ऐसे नट्स होते हैं, जो घनिष्ठ होते हैं। इनका सेवन सभी के लिए लाभकारी नहीं हो पाता है। इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से पाचन बिगड़ने की समस्या हो सकती है। वहीं, अंजीर खाने से डाइजेशन की समस्या नहीं होती है। यह ड्राई फ्रूट खाने से सांस की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। अंजीर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनसे अस्थमा की बीमारी में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

कैसे खाएं अंजीर?

सांस की बीमारियों से राहत पाने के लिए हमें अंजीर को भिगोकर खाना चाहिए। इसके लिए आप रात भर 1 गिलास पानी में 2 टुकड़े अंजीर के भिगोकर रखें ताकि इसकी तासीर ठंडी हो जाए। सुबह खाली पेट अंजीर खाएं और इस पानी को भी पी लें। अस्थमा के रोगियों को ताजे अंजीरों का जूस निकालकर पीना चाहिए।

विज्ञापन

अंजीर के अन्य फायदे

  • अंजीर खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
  • अंजीर खाने से एनीमिया में फायदा होता है।
  • अंजीर खाने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
  • कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजीर खाने से कैंसर के सेल्स को भी नष्ट करने वाले गुण होते हैं।

किन लोगों को अंजीर से परहेज करना चाहिए?

  • अगर किसी को दांतों से जुड़ी समस्या है तो उन्हें भी अंजीर नहीं खाना चाहिए।
  • अंजीर खाने से कई बार लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे एलर्जी या दाने निकलने की समस्या भी हो सकती है, ऐसे में इन्हें भी अंजीर कम खाना चाहिए।
  • शुगर के मरीजों को भी अंजीर खाने से परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Cancer Treatment: कैंसर को मात देगा संगीत, कैसे स्पीच थेरेपी ने बदल दी शख्स की जिंदगी? जानिए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ