Cancer Treatment: कैंसर को मात देगा संगीत, कैसे स्पीच थेरेपी ने बदल दी शख्स की जिंदगी? जानिए

Cancer Treatment: कैंसर की बीमारी में राहत देने के लिए संगीत कैसे मदद कर सकता है। एक 74 साल के वृद्ध ने अपनी 8 सालों की कैंसर जर्नी में कैसे स्पीच थेरेपी और संगीत की मदद से कैंसर को मात दी।

SOURCE- NEWS 24

Cancer Treatment: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज मौजूद होने के बाद भी लोग इससे डरते हैं। कई बार यह बीमारी लोगों को दिमागी रूप से कमजोर कर देती है, जिस वजह से लोगों को बोलने-समझने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर 74 वर्षीय शख्स ने अपनी 8 सालों की कैंसर की जंग में स्पीच थेरेपी को ही सहारा बनाया, जिसने उसकी जिंदगी को बदल दिया। बता दें कैंसर की बीमारी दुनिया की जानलेवा बीमारियों में से एक है। हर साल इस बीमारी के घेरे में लाखों लोग आते हैं, कई लोगों की जान भी इससे जाती है। चलिए जानते हैं स्पीच थेरेपी से कैसे लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

स्पीच थेरेपी क्यों लाभकारी?

स्पीच थेरेपी एक ऐसी थेरेपी होती है जिसमें इंसान को बोलने और लिखने के बारे में सिखाया जाता है। ये लोगों के जीवन में आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की समस्याओं से बचाना है। इससे बोलने में सुधार होता है। हालांकि, कैंसर को हराने के लिए स्पीच थेरेपी कभी भी सीधा लाभ नहीं पहुंचाती है, मगर लोगों को मानसिक रूप से मजबूत कर सकती है।

विज्ञापन

कैसे संगीत ने बदली जिंदगी?

74 वर्ष के एक शख्स को पिछले 8 सालों से कैंसर था। उन्हें इतने लंबे अंतराल में बोलने की समस्या सबसे ज्यादा हुई है, जिससे राहत पाने के लिए उन्हें डॉक्टरों ने स्पीच थेरेपी लेने की सलाह दी। उन्होंने इसके लिए म्यूजिक क्लास लेनी शुरू कर दी थी। वहां हारमोनियम और धीरे-धीरे गाना गाने की प्रैक्टिस करने से उनकी बोलने की समस्या दूर हो गई। उन्होंने कई टेस्ट भी दिए, जिसमें वह पास हुए। ऐसे संगीत ने उन्हें कैंसर जैसी बीमारियों को हराने में मदद की।

विज्ञापन

म्यूजिक और कैंसर का संबंध

दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कैंसर जैसी बीमारियां इंसान की फिजिकल हेल्थ पर तो प्रकोप डालते हैं, लेकिन कई बार कैंसर लोगों के दिमाग पर भी असर डालती है। इस वजह से मरीज को मेंटल स्ट्रेस होता है। संगीत की मदद से स्ट्रेस और डिप्रेशन तो कम होता ही है, लेकिन इसके साथ-साथ मानसिक रूप से शांत रहने से कैंसर की बीमारी को हराने में भी मदद मिलती है। दरअसल, इससे मरीज को सफल इलाज के लिए दिमागी रूप से भी मजबूत होना जरूरी होता है।

विज्ञापन

शारीरिक रूप से भी देता है फायदा

कई बार कैंसर की ट्रीटमेंट करवाते समय लोग रेडिएशन थेरेपी लेते हैं। रेडिएशन थेरेपी से गले, बोलने और जीभ पर असर पड़ता है, जिस वजह से बोलने में दिक्कत होती है। संगीत सीखने से इन दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ