हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anemia को करें जड़ से खत्म! अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का ये नुस्खा

Acharya Balkrishna Health Tips: एनीमिया खून से संबंधित एक गंभीर रोग है, जिसमें शरीर के अंदर ब्लड काउंट कम होने लगता है। अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें यह जूस।

विज्ञापन
Anemia Health

Acharya Balkrishna Health Tips: खून से जुड़ी बीमारी का नाम एनीमिया है। यह रोग तब होता है, जब शरीर में आयरन और रेड ब्लड सेल्स का काउंट कम हो जाता है। शरीर में अगर खून की कमी हो जाए, तो ऑक्सीजन की सप्लाई कम होती है। खून की कमी होने से दिल की धड़कनें प्रभावित होती हैं। बॉडी में खून की कमी होने से आपको थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है। खून की कमी से स्किन पीली पड़ने लगती है। वैसे तो खून की कमी होने पर दवाओं का सेवन करने की सलाह दी जाती है लेकिन आयुर्वेद में भी इसका इलाज मौजूद है। आइए आपको आचार्य बालकृष्ण का एनीमिया ठीक करने का जबरदस्त उपाय बताते हैं।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

क्या है यह उपाय?

आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद के जाने-माने सलाहकार हैं। वह लोगों के साथ आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं। उन्हें एनीमिया के लिए एक जबरदस्त इलाज बताया है, जो सरल और फायदेमंद है। आचार्य बालकृष्ण एनीमिया में सेब का जूस पीने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि सेब में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिस वजह से ही वह तुरंत काला पड़ने लगता है। रोजाना खाली पेट सेब का ताजा जूस पीने से कुछ ही दिनों में आयरन और खून की कमी पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, सेब का जूस आपको रोजाना सुबह के समय खाली पेट पीना होता है। मगर जिन लोगों को गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें इस जूस को खाली पेट पीने से परहेज करना चाहिए। वे दिन में किसी और समय सेब का जूस पी सकते हैं।

सेब का जूस पीने के अन्य फायदे

  • सेब के रस में नेचुरल शुगर होता है, जो जीरो सोडियम और फैट से भरपूर होता है। इसे पीने से हाइड्रेशन बना रहता है।
  • सेब हमारी स्किन को भी पोषण देता है, रोजाना इसे पीने से स्किन लचीली और जवां रहती है।
  • सेब का जूस इम्यूनिटी मजबूत करता है।
  • सेब का जूस पीने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होता है।
  • सेब का रस पीने से दांतों और मसड़ों को मजबूती मिलती है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola