What Causes Stiffness In Legs: कई बार आपको भी अचानक महसूस हुआ होगा कि आपके पैर अकड़ रहे हैं या मांसपेशियों में खिंचाव हो रहा है. एक दो बार पैरों में अकड़न महसूस होना आम बात है, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा हर रोज हो रहा है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आमतौर पर यह समस्या रात में सोते समय, ज्यादा चलने के बाद या अचानक स्ट्रेच करने पर महसूस होती है. कुछ सेकंड या मिनट होने पर यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार होने लगे या ज्यादा देर तक अकड़न होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई रिसर्च के मुताबिक पैर अकड़ना कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. डॉक्टर रामेश्वर कुमार का कहना है कि कई मामलों में यह दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- पेट के कीड़े कैसे खत्म करें? आचार्य बालकृष्ण जी ने बताया किस सब्जी को आहार में शामिल करने से होगा फायदा
पैर अकड़ने के कारण
पानी की कमी होना- एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर पानी की कमी से होता है. शरीर में पानी की कमी होने पर मांसपेशियां ठीक से काम नहीं कर पातीं, जिससे क्रैम्प की समस्या हो सकती है.
मिनरल की कमी होने पर- अगर आपके शरीर में मिनरल की कमी है तो आपको यह समस्या हो सकती है. एक रिसर्च के मुताबिक, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम मांसपेशियों के लिए जरूरी होते हैं. इनकी कमी से मांसपेशियों में खिंचाव और अकड़न हो सकती है.
ज्यादा मेहनत करना- कई बार लंबे वक्त तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह से भी ऐसा होता है. इसके अलावा, अचानक एक्सरसाइज शुरू करना या मांसपेशियों का ओवरयूज भी पैर अकड़ने की वजह बन सकता है.
यह नॉर्मल कब नहीं है?
कई मामलों में यह समस्या बहुत ही आम होती है, लेकिन आम ना होने पर आपको ये लक्षण नजर आ सकते हैं.
- बार-बार क्रैम्प होना
- चलने पर पैरों में दर्द बढ़ना
- पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट होना
- त्वचा का ठंडा या नीला पड़ना
- सूजन या कमजोरी महसूस होना
क्या ऐसा होना दिल की बीमारी का संकेत है?
कई रिसर्च में बार-बार पैर अकड़ने को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) का संकेत बताया है. इसमें धमनियों में फैट जमा होने से पैरों तक खून का प्रवाह कम हो जाता है. PAD को दिल की बीमारियों के जोखिम से भी जोड़ा जाता है और आपको इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इस समस्या से कैसे बच सकते हैं?
- पानी भरपूर मात्रा में पीना
- हरी सब्जियां खाना
- केले और दही का सेवन करना
- एक ही पोजीशन में बैठे रहना
- सही जूते ना पहनना
इसलिए आप इन बातों पर ध्यान दें और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
इसे भी पढ़ें- क्या बैठे-बैठे आपकी अचानक बढ़ जाती है धड़कनें? इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 hr agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
16 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
19 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
21 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
21 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
23 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines