कहीं आप तो नहीं करते बहुत देर तक AC में बैठने की गलती? जानें 7 नुकसान

AC Side Effects: एसी की ठंडी हवा दिल को जितना सुकून देती है, उतना ही सेहत को नुकसान पहुंचाती है। पूरे दिन एसी में रहना कितना हानिकारक है, इससे क्या-क्या नुकसान हो रहे हैं? चलिए जानते हैं सब कुछ।

ज्यादा समय तक AC में बैठने से होते हैं ये 7 नुकसान

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

AC Side Effects: गर्मियों में AC की हवा जितनी सुकूनदायक लगती है, ये उतनी ही सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। देश में अक्टूबर के महीने में भी कई हिस्सों में गर्मी का आलम है। इस महीने भी लोग एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, गर्मी से राहत दिलाने में AC बढ़िया है, लेकिन आपके शरीर को इसकी हवा कितना नुकसान पहुंचा रही है इस बारे में जानते हैं आप? एसी की हवा शरीर से स्किन, बालों, नाक और गले, सबकी नमी को सोख लेती है। जो कि आगे चलकर गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं ज्यादा देर तक AC में बैठने के नुकसान।

विज्ञापन

ज्यादा समय तक AC में बैठने से होते हैं ये 7 नुकसान

1. डिहाइड्रेशन

विज्ञापन

AC में रहने से शरीर का पानी और नमी कम होने लगती है, जिससे त्वचा, बाल, नाक और गले से लेकर मुंह ड्राई होने लगता है। इस ड्राईनेस से म्यूकस बनता है, जो ब्रेन मेमब्रेन पर प्रभाव डालता है। ऐसे में शरीर प्राकृतिक रूप से किसी बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने की क्षमता खो देता है। इससे सर्दी, खांसी, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। एसी की हवा इम्युनिटी को कमजोर कर देती है।

विज्ञापन

2. आंखों में सूखापन

AC की हवा आंखों की नमी को उड़ा देती है जिससे आंखों में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। ड्राईनेस से आंखों में खारिश और जलन हो सकती है। इससे आंखें लाल हो सकती हैं, धुंधला दिखाई देना, आंखों में दर्द और तनाव या फिर आंखों में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

3. शरीर में ऑयल प्रोडक्शन की कमी

AC की हवा से शरीर का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है। इससे शरीर पर कम पसीना आने लगता है और स्किन सेल्स डैमेज होने लगती हैं। ड्राई स्किन में कई प्रकार की समस्याएं, जैसे- एक्जिमा या सोरायसिस जैसी समस्या हो सकती है। AC की हवा स्किन पर रींकल्स और एजिंग की समस्या को पैदा करती है।

विज्ञापन

4. सांस लेने में तकलीफ होना

AC की हवा से शरीर को ठंडक मिलती है, लेकिन इसकी हवा सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। AC की हवा से ऑक्सीजन पाइप में ड्राइनेस होने लगती है जो नाक को भी सूखाने लगती है। ऐसी स्थिति में सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है।

विज्ञापन

5. जोड़ों और हड्डियों में दर्द

AC की हवा शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचाती है। AC की हवा जोड़ों में दर्द की परेशानी को बढ़ा सकती है। AC की हवा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कम करती है जिससे हड्डियों में दर्द होता है। AC की हवा हड्डियों में भी ड्राईनेस की समस्या को पैदा कर सकती है।

विज्ञापन
side effects of air-conditioner, Ac side effects on skin, Split ac side effects, Ac side effects long term, sleeping in ac is good or bad, ac side effects, effects of air conditioner on human body, ac side effects on bones, air conditioning sickness symptoms,

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

6. रूखे बाल

विज्ञापन

AC की हवा में बालों की ड्राईनेस बढ़ जाती है। इसकी हवा से बालों की स्कैल्प कमजोर हो जाती है, जिससे हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। AC की हवा से बालों की नमी खत्म होने लगती है, जिससे स्कैल्प के पोर्स बंद होने लगते हैं।

7. एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या

विज्ञापन

AC की हवा से धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन के पार्टिकल्स घर में आ जाते हैं। ये हवा के रास्ते आपकी स्किन पर जम जाते हैं या नाक से शरीर के अंदर प्रवेश कर लेते हैं, जो कि बहुत हानिकारक होता है। इसके अलावा, AC की हवा में बैक्टीरिया और वायरस भी मौजूद होते हैं, जो इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ