Holi Eye Care: होली के दिन सभी मौज से होली खेलते हैं. एकदूसरे को रंग लगाया जाता है, रंग से नहलाया जाता है और हवा में खूब गुलाल उड़ाते हुए होली का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन. इस रंगों की बारिश में अक्सर ही आंखों में गुलाल (Color In Eyes) या केमिकल वाले रंग आंखों में चले जाते हैं. इससे कई बार आंखों में तेज जलन और खुजली महसूस होने लगती है. अब होली के दिन डॉक्टर की भी छुट्टी होती है इसीलिए घर पर ही इस स्थिति से निपटना पड़ता है. ऐसे में आई सर्जन डॉ. श्रुति सांघवी बता रही हैं होली खेलते हुए आंखों में रंग चला जाए तो क्या करना चाहिए. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है.
यह भी पढ़ें – सुबह-सुबह भिगोए हुए चने खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसा प्रभाव डालता है Soaked Chana
आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि अगर आपकी आंखों में होली का रंग चला गया है तो आंखों को दबाएं नहीं और बिल्कुल ना घबराएं. सबसे पहले पीने के साफ पानी से आंखों को धोइए. आपको इस साफ पानी से 5 से 10 मिनट तक आंखों को धोना है. अगर फिर भी आंख में लाली दिखे या फिर दर्द है या इरिटेशन हो रही है तो अगले दिन डॉक्टर को दिखाएं.
अगर आंखों के सफेद हिस्से में गुलाल (Gulal in eyes) नजर आ रहा है तो घबराएं नहीं, डॉक्टर का कहना है कि यह रंग धीरे-धीरे कम हो जाता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- होली का रंग आंखों में चला जाए तो आंखें रगड़ने या भींचने से परहेज करें, पलके झपकाएं जिससे आंसू बाहर निकले और आंख साफ होती रहे.
- आंखों को साफ कपड़े से पोंछें और पानी से धोएं जिससे रंग निकल जाए.
- आंखों में जलन होने पर ल्यूब्रिकेंट आई ड्रॉप्स डाल सकते हैं जिससे गंदगी बाहर निकले और आंखों को आराम मिले.
- आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाएं हैं तो पहले लेंस उतारें फिर आंखों को धोएं.
- गंदे हाथों से बार-बार आंखों को छूने से परहेज करें.
- आंखों में दूध या तेल ना डालें. इस तरह के घरेलू नुस्खे आंखों के लिए खतरनाक होते हैं.
- डॉक्टर की सलाह के बिना खुद से कोई दवा ना लें.
यह भी पढ़ें – छोटी-छोटी आदतें बन सकती हैं बवासीर की वजह, डॉक्टर ने कहा Piles से बचना है तो रोजाना करें ये 5 काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
2 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
20 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines