Pimple On Eyelids: पलकों के ऊपर फुंसी निकलना या आंखों के आस-पास फुंसी होना एक ऐसी दिक्कत है जो बहुत से लोगों को प्रभावित करती है. ऐसे कई लोग हैं जो आंखों की इन दिक्कतों से परेशान होते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि इसकी वजह क्या है. कई बार तो लोग इन फुंसियों को खुद ही फोड़ने लगते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा ना करने की सलाह देते हुए डायग्नोस्टिक ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट डॉ. गौरव जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि आंखों के ऊपर फुंसी (Aankh Par Funsi) क्यों निकलती है और फुंसी निकलने पर क्या करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए गर्म पानी में मिलाकर पी लें यह चीज, 10 मिनट में दिखने लगेगा असर
आंखों पर क्यों होती हैं फुंसियां
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपकी पलकों पर बार-बार कोई दाना हो जाता है तो इसे इग्नोर मत कीजिए. पलकों पर बार-बार पिंपल होना आई स्टाई या चेलेजियन यानी गुहेरी जैसी दिक्कतों के कारण होता है. हमारी पलकों पर छोटी-छोटी ऑयल ग्लैंड्स होती हैं जो टियर्स को बनाने में मदद करती हैं. जब इन ग्लैंड्स की ओपनिंग ब्लॉक हो जाती है तो ऑयल अंदर ही जमा होने लगता है. इससे सूजन आ जाती है और पिंपल बनने लगता है.
अगर यह दिक्कत बार-बार हो रही है तो इसकी वजह डैंड्रफ, हार्मोनल इंबैलेंस या पलकों पर जमी गंदगी भी हो सकती है.
पलकों की फुंसी कैसे दूर करें
पलकों पर हुई फुंसी से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर का सुझाव है कि हल्के गर्म कपड़े को आंखों पर रखकर सिकाई करें. आंखों को साफ रखें. आंखों पर गंदगी ना जमे इसका खास ध्यान रखें.
अगर बार-बार फुंसी हो तो क्या करें
डॉक्टर कहते हैं कि अगर पलकों पर हुई इस फुंसी को कभी भी नोंचकर हटाने की कोशिश ना करें. इसे फोड़ने की भूल भी नहीं करनी चाहिए. आपकी आंखों के ऊपर बार-बार एक ही जगह पर फुंसी निकलती है और कई हफ्तों तक ठीक नहीं होती है तो बिना देरी किए किसी आई स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए.
हाईजीन से जुड़ी ये गलतियां ना करें
आंखों के ऊपर फुंसी निकलने की एक बड़ी वजह है सफाई मेंटेन ना करना. सोने से पहले आंखों से मेकअप ना हटाना, एक्सपायर्ड मेकअप लगाना, कॉन्टेक्ट लेंस को साफ ना करना और पलकों में होने वाले डैंड्रफ को ना हटाना कुछ ऐसी गलतियां हैं जो आंखों पर फुंसियों को बढ़ाती हैं.
यह भी पढ़ें – होंठ किस विटामिन की कमी से फटते हैं? जानिए Cracked Lips को कैसे बनाएं मुलायम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
48 mins agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
5 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines