होंठ किस विटामिन की कमी से फटते हैं? जानिए Cracked Lips को कैसे बनाएं मुलायम

Cracked Lips Causes: होंठ फटना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं होंठों के कटने-फटने के पीछे किसी विटामिन का हाथ भी हो सकता है. यहां जानिए किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं और होंठों के किनारों पर दरार आती है.

kis vitamin ki kami se honth fatate hain
1 / 7
kis vitamin ki kami se honth fatate hain

Honth Fatne Ke Karan: होंठों पर लिप बाम ना लगाने से, होंठों के ड्राई हो जाने से या शरीर में पानी की कमी से होंठ फटते हैं. वहीं, मौसम का भी त्वचा पर कुछ कम असर नहीं पड़ता है. लेकिन, होंठ फटने की एक बड़ी वजह शरीर में जरूरी विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) भी होती है. ऐसे कुछ विटामिन हैं जिनकी कमी होंठों को भी प्रभावित करती है. ऐसे में यहां जानिए ये कौन से विटामिन हैं जिनकी कमी से होंठ फटने की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

विटामिन बी2 की कमी

विटामिन बी2 की कमी2 / 7

विटामिन बी2 को रिबोफ्लेविन भी कहते हैं. इस विटामिन की जरूरत शरीर को त्वचा और सेल रिपेयर करने में होती है. ऐसे में अगर शरीर में विटामिन बी2 कम होने लगता तो होंठों के किनारों पर दरार आ सकती है और होंठ फटने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन बी3 और विटामिन बी6 की कमी

विटामिन बी3 और विटामिन बी6 की कमी3 / 7

विटामिन बी3 यानी नियासिन की कमी होने से होंठों का सूखापन बढ़ता है और पपड़ी बनने लगती है. विटामिन बी6 की कमी हो जाए तो होंठों पर पैचेस नजर आते हैं.

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी4 / 7

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में खून की कमी होने लगती है जिसका सीधा असर होंठों पर पड़ता है. इससे होंठों की नमी कम हो सकती है और होंठों की रंगत भी बदली हुई नजर आती है.

विज्ञापन

विटामिन सी की कमी

विटामिन सी की कमी5 / 7

विटामिन सी कोलेनजन बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से होंठ अगर फटते हैं तो खुद को रिपेयर नहीं कर पाते. इससे हीलिंग प्रोसेस धीमा पड़ जाता है.

क्या खाने पर दूर होगी होंठों की ड्राइनेस

क्या खाने पर दूर होगी होंठों की ड्राइनेस6 / 7

होंठों के रूखेपन को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी खाई जा सकती हैं. इसके अलावा, ब्रोकली, दूध, पनीर, दही, मूंगफली, बादाम, संतरा, आंवला, नींबू और अमरूद खाने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

फटे होंठों को कैसे बनाएं मुलायम

फटे होंठों को कैसे बनाएं मुलायम 7 / 7

फटे होंठों पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है. घी या शहद लगाने से भी होंठों की ड्राइनेस कम होने में असर दिखता है. होंठों पर मलाई लगाकर कुछ देर रखने के बाद धो लिया जाए तो इससे भी सूखापन कम होता है. यह भी पढ़ें - सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए गर्म पानी में मिलाकर पी लें यह चीज, 10 मिनट में दिखने लगेगा असर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन