Aam Ke Upar Dudh Peena: गर्मी आते ही रसीले आम खाने का मजा ही कुछ और होता है. कई लोग आम के साथ दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग शेक बनाते हैं. वहीं, कुछ लोग आम के ऊपर दूध पीते हैं, ताकि आम गर्मी ना करें. सवाल यह उठता है कि क्या आम और दूध को साथ खाना सही है या इससे सेहत को नुकसान हो सकता है? हालांकि, आम के ऊपर दूध पीने का रिवाज नया नहीं है, बल्कि लोग सदियों से ऐसा करते आ रहे हैं. मगर क्या आपको पता है कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- गले में टीबी के लक्षण कैसे महसूस होते हैं? जानिए इसके 10 बड़े संकेत
क्या आम और दूध साथ खाना सही है?
आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों के अनुसार, आम और दूध का कॉम्बिनेशन पूरी तरह गलत नहीं है. अगर सही तरीके और मात्रा में लिया जाए तो यह शरीर के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. खासतौर पर मैंगो शेक इसका सबसे कॉमन उदाहरण है, जिसे लोग आराम से पचाते हैं.
- गैस या पेट फूलना
- एसिडिटी
- अपच
आम खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम खाने के तुरंत बाद दूध पीने से बचना चाहिए. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम खाने के 30 से 60 मिनट बाद दूध पीना बेहतर माना जाता है. इससे पाचन सही रहता है और शरीर को दोनों चीजों का फायदा मिलता है.
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
- अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आम के ऊपर दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है.
- अक्सर गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है. इसलिए दूध पीने से बचें.
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी सीमित मात्रा में देना चाहिए.
आम और दूध साथ लेने के फायदे
- शरीर को ऊर्जा मिलना
- वजन बढ़ाने में मदद
- स्किन के लिए अच्छा
सही तरीके से कैसे लें?
- पका हुआ मीठा आम ही इस्तेमाल करें.
- ठंडा दूध लें, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा न हो.
- शेक बनाते समय ज्यादा शक्कर न मिलाएं.
इसे भी पढ़ें- पैरों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
18 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
22 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
22 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines