गले में टीबी के लक्षण कैसे महसूस होते हैं? जानिए इसके 10 बड़े संकेत
Throat Infection: गले की टीबी एक गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं. इसलिए उन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. अगर समय पर पहचान और सही इलाज से इस बीमारी को पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है.

Gale Mein TB Hona: टीबी यानी Tuberculosis एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है. इसकी पहचान समय पर करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य खांसी या कमजोरी जैसे लगते हैं और लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. अगर समय रहते जांच और इलाज न कराया जाए तो यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर पर गहरा असर डालने लगती है और हालत गंभीर हो सकती है. इसलिए इसके संकेतों को समझना और तुरंत सतर्क होना बेहद जरूरी है.
गले में टीबी कैसे महसूस होती है?
2 / 6जब टीबी गले तक पहुंचती है तो व्यक्ति को लगातार गले में परेशानी, दर्द और आवाज में बदलाव महसूस होने लगता है. यह समस्या कई हफ्तों तक बनी रह सकती है.
लंबे समय तक गले में खराश
3 / 6अगर 3 हफ्तों से ज्यादा समय तक गले में खराश बनी रहे तो यह सामान्य नहीं है. आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि एक वक्त के बाद गंभीर हो सकता है.
आवाज बैठना या बदलना
4 / 6अगर आपकी आवाज लगातार भारी या बैठी हुई लगे तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. यह गले की टीबी का संकेत हो सकती है. आपको गर्म पानी पीना शुरू कर देना चाहिए.
निगलने में दर्द होना
5 / 6खाना या पानी निगलते वक्त आपको जलन महसूस हो सकती है. हालांकि, ऐसा कई कारणों से हो सकता है, लेकिन लगातार असहनीय दर्द हो रहा है तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.
खांसी में खून आना
6 / 6यह एक गंभीर संकेत है, जिसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस दौरान सूखी खांसी भी हो सकती है, लेकिन आपको खांसी बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.