पैरों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर

Warning Signs On Feet: आपके पैर भी शरीर की अंदरूनी सेहत का हाल बता सकते हैं. ऐसे में पैरों पर नजर आने वाले इन 7 लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये हेल्थ वॉर्निंग साइन समय रहते पहचान लेना जरूरी होता है.

Disease signs on feel swollen feet
1 / 8
Disease signs on feel swollen feet

Deficiency Signs On Feet: हमारे पैर सिर्फ शरीर का बोझ ही नहीं उठाते बल्कि सेहत का हाल भी बताते हैं. ऐसी कई शारीरिक दिक्कतें हैं या कहें शरीर में होने वाली तत्वों की कमी है जिनके लक्षण पैरों पर नजर आने लगते हैं. पैरों का सु्न्न हो जाना, झनझनाहट महसूस होना, सूजन आना या फिर ठंडा पड़ जाना जैसी कितनी ही दिक्कतें हैं जिन्हें लोग अक्सर ही नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यही दिक्कतें बीमारियों का वॉर्निंग साइन (Health Warning Signs On Feet) हो सकती हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी होता है.

विज्ञापन

पैरों में सूजन

पैरों में सूजन 2 / 8

पैरों की सूजन किडनी या लिवर की बीमारी का लक्षण हो सकती है. शरीर में प्रोटीन, विटामिन बी12 या फोलेट की कमी से भी पैर सूज जाते हैं. खराब लिंफेटिक ड्रेनेज से भी ऐसा होता है.

विज्ञापन

एंकल में दर्द

एंकल में दर्द 3 / 8

पैरों के एंकल में दर्द होना विटामिन डी और कैल्शियम की कमी का लक्षण हो सकता है. अक्सर ही यह दर्द महसूस होना मैग्नीशियम की कमी, मसल क्रैंप, नर्व प्रोब्लम या ब्लड फ्लो कम होने से भी होता है.

झनझनाहट या पैरों का सुन्न होना

झनझनाहट या पैरों का सुन्न होना 4 / 8

शरीर में विटामिन बी12 या विटामिन की ई कमी हो जाने पर पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है और पैर सुन्न पड़ सकते हैं. लंबे समय तक शराब पीना या फिर नर्व डैमेज हो जाना भी इस दिक्कत की वजह बनता है.

विज्ञापन

पैरों पर मकड़ी के जाले

पैरों पर मकड़ी के जाले 5 / 8

अगर पैरों पर मकड़ी के जाले की तरह हरी-नीली धारियां नजर आती हैं तो यह शरीर में विटामिन सी की कमी का लक्षण हो सकता है. इसके अलावा, ब्लड फ्लो अच्छा ना होने के कारण वेरिकोज वीन्स की दिक्कत हो सकती है जिसमें पैरों की नसें बाहर की तरफ उभरी हुई नजर आती हैं.

फटी एड़ियां

फटी एड़ियां 6 / 8

एड़ियों का फटना सिर्फ ड्राई स्किन का ही लक्षण नहीं है बल्कि शरीर में विटामिन ए और जिंक की कमी होने पर भी एड़ियां फट सकती हैं. इसके अलावा फैटी एसिड्स की कमी से भी एड़ियां फटती हैं.

विज्ञापन

पैरों का ठंडा पड़ना

पैरों का ठंडा पड़ना 7 / 8

पैरों का ठंडा पड़ना या कोल्ड फीट होना शरीर में आयरन की कमी यानी अनीमिया का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, हाइपोथाइराइडिज्म में भी पैर ठंडे पड़ने लगते हैं.

एड़ी में दर्द होना

एड़ी में दर्द होना 8 / 8

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर एड़ी में दर्द रहने लगता है. विटामिन डी की कमी के अलावा, पैरों पर लगातार प्रेशर पड़ता रहे या खराब जूते-चप्पल पहने जाएं तो उससे भी एड़ियों में दर्द रहने लगता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन