---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Aalta On Feets Benefits: पैरों के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है आलता! जानें बेनिफिट्स

Aalta On Feets Benefits: हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पैरों में आलता लगाती हैं ताकि उनके पैरों की शोभा बढ़ सके, लेकिन क्या आप जानते हैं तलवों में इस लाल रंग को लगाने के कुछ सेहतमंद लाभ भी हैं? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aalta On Feets Benefits: महिलाएं पैरों की शोभा बढ़ाने और उनकी खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए उस पर आलता लगाती हैं। आलता हिंदू परंपरा का एक अहम हिस्सा है, जो विवाहित महिलाओं के 16 श्रृंगार का भी हिस्सा होता है। हालांकि, कुंवारी कन्याएं भी इसे लगाती हैं। पुराने समय में भारत में साज-सजा के लिए महिलाओं के पास आलता ही हुआ करता था जिससे वे हाथों में भी लगाती थी और नारियल तेल या घी के साथ मिलाकर होंठों पर भी लगाती थी। डॉक्टर मनीषा मिश्रा बताती हैं कि आलता सिर्फ ब्यूटी नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। जानें कैसे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर मनीषा मिश्रा कहती हैं कि आलता लाख नामक तत्व से बनता है, जो पेड़ों से मिलता है। इसलिए, यह एक प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट है। अगर आलता शुद्ध और असली है, तो यह कई गुणों से भरा होता है।

---विज्ञापन---

पैर में आलता लगाने के फायदे

1. मानसिक शांति

आलता लगाने से महिलाओं का मेंटल पीस मेंटेन रहता है। इसे लगाने से आंतरिक शांति मिलती है और स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। आलता लगाने से दिमाग ठंडा रहता है, जिससे गुस्सा भी कम आता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

2. फटी एड्डियां

---विज्ञापन---

अगर महिला के पैरों की एड़ियां फट रही हैं, तो उसे अपने तलवों में आलता लगाना चाहिए। इससे उनके पैर मुलायम होते हैं और पैर सुंदर नजर आते हैं। साथ ही, पैरों के फटने से जो खुजली होती है, वह भी दूर होती है।

3. सूजन-जलन से राहत

---विज्ञापन---

कुछ महिलाओं को पैरों की सूजन की परेशानी रहती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए भी आलता लगाना फायदेमंद होता है। जिन्हें पैरों में जलन या झनझनी होती है, उन्हें भी आलता लगाना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Manisha Mishra Goswami (@dr.manisha.mishra)

---विज्ञापन---

4. पैरों की हड्डियों को लाभ

आलता लगाने से पैरों और पंजों की हड्डियों को मजबूती भी मिलती है, जो कि आजकल महिलाओं में एक आम समस्या होती है।

---विज्ञापन---

5. एंटीफंगल प्रॉपर्टी

आलता में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पैरों में बदबू और इन्फेक्शन की समस्या को दूर करती हैं। आलता लगाने से पैरों में कोई संक्रमण भी नहीं होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2025 02:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola