Science Behind A2 Ghee: भारतीय रसोई का अहम हिस्सा देसी घी का भी बंटवारा हो जाएगा, क्या आपने कभी ऐसा सोचा था? हांलांकि, घी गाय के दूध का है या भैंस के दूध का, इस बात पर चर्चा होती थी मगर घी की 2 कैटेगरी भी होती हैं जिसमें एक ज्यादा फायदेमंद है और दूसर कम ऐसा कैसे संभव है? बता दें कि देसी घी को 2 वर्गों में A1 और A2 में बांटा गया है। A1 वाला देसी घी कम लाभकारी या कम प्रोटीन वाला होता है। वहीं, A2 ज्यादा गुणकारी घी होता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की सलाह।
भारत में बिकते हैं 2 प्रकार के घी
FSSAI द्वारा भारतीय कंपनियों को दूध और दूध से बनी सभी चीजों को 2 लेबल के साथ बेचने की अनुमति दी गई है। इसमें ए1 और ए2 शामिल है। अगर इन दोनों में अंतर की बात करें तो फिलहाल जो मार्केट में अंतर है वह प्राइस का है। जहां A1 घी 1000 रुपये किलो मिलता है और A2 देसी घी 3000 का एक किलो मिलता है।
ये भी पढ़ें-वजन घटाना है? 10,000 स्टेप्स नहीं इस जापानी वॉकिंग ट्रिक से कम होगा निकला हुआ पेट
क्या हैं अंतर?
इन दोनों घी का अंतर गायों के दूध से होता है। A1 मिल्क विदेशी गायों की नस्ल से लिया जाता है और A2 वाला दूध भारत की देसी गायों से प्राप्त किया जाता है। ए2 घी के बीटा कैसीन प्रोटीन का सोर्स माना जाता है, जो देसी गायों में ज्यादा होता है। A2 घी को अमीनो एसिड्स का सोर्स माना जाता है और जल्दी पचने वाला घी कहा जाता है। मगर इसका कोई भी वैज्ञानिक पुष्टिकरण अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में इसे ज्यादा फायदेमंद किस आधार पर कहा जा सकता है?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इंडियन डेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस सोढी ने एक प्राइवेट एजेंसी से बातचीत में बताया है कि दोनों दूध में प्रोटीन फैटी एसिड से आता है। ऐसे में किसी एक को ज्यादा अच्छा कैसे मान सकते हैं। वह बताते हैं कि घी फैट का सोर्स है जिसमें प्रोटीन भी पाया जाता है। मगर शरीर के लिए फायदेमंद होगा या नहीं इसको लेकर कोई भी रिसर्च या स्टडी हुई नहीं है।
वहीं, अन्य एक्सपर्ट डाइटिशियन डॉक्टर विभूति रस्तोगी भी इसे कंपनियों की मार्केटिंग स्ट्रेटजी बताती हैं और कहती है जब तक कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिल रहा है। इसे आम घी से ज्यादा फायदेमंद समझना सही नहीं है। अगर दोनों घी कंपनी द्वारा मशीन से निकाला जा रहा है तो क्या मशीनें भी घी से प्रोटीन काउंट को कम या ज्यादा करती है?
क्यों कंपनियां इसे लाभकारी बताती है?
दरअसल, कंपनियां ऐसे घी की बिक्री के लिए बताती हैं कि A2 घी के लिए दूध देसी गायों से लिया जा रहा है और घी निकालने के लिए भी पारंपरिक बिलौना प्रकिया का इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें- जिंक से लेकर कैल्शियम तक इन मिनरल्स की कमी से होती हैं खतरनाक बीमारियां, इग्नोर न करें ये संकेत
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
9 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
11 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
14 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines