वजन घटाना है? 10,000 स्टेप्स नहीं इस जापानी वॉकिंग ट्रिक से कम होगा निकला हुआ पेट

Japanese Walking Weight Loss Tips: वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन जिम में मेनहत करते-करते थक चुके हैं तो एक बार इस जापानी फॉर्मूले से वॉक करना शुरू कर दीजिए। यकीनन आपको अपने वजन में बदलाव दिखेगा और यह वायरल 10,000 स्टेप्स वाले तरीके से भी ज्यादा असरदार है।

Source-freepik

Japanese Walking Weight Loss Tips: अगर आप भी वजन कम करने के लिए रोज 10,000 कदम चलने वाले फॉर्मूले को फॉलो करते हैं तो एक बार इस नई वॉकिंग टेक्निक के बारे में भी जान लीजिए। 10 हजार कदम से लोगों को लाभ मिलता होगा मगर प्रतिदिन इतना चलना सबके बस की बात नहीं होती है। यही नहीं कई लोगों को इससे कोई बदलाव भी महसूस नहीं हुआ है। हम आपको जापानी वॉकिंग ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आपका वजन तेजी से कम हो जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, यह ऐसा फिटनेस मंत्रा है जिस पर पिछले कई सालों से स्टडी की जा रही है। अगर 10,000 कदमों की बात करें तो उसको लेकर अब तक कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं। चलिए जानते हैं नई तकनीक के बारे में।

विज्ञापन

क्या है जापानी फॉर्मूला?

इस जापानी फॉर्मूले पर, जापान की शिंशु यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडिसीन में स्टडी की गई है। स्टडी के मुताबिक, टहलने का यह तरीका थोड़ा अलग है। इसमें न ही किसी को तेज चलना है और न ही बिल्कुल धीमा। इस वॉकिंग पैटर्न में हमें 3 मिनट तक तेज वॉक करनी होती है, उसके बाद अगले 3 मिनट धीमी रफ्तार से चलना होता है। इस पूरे वॉकिंग वाले पैटर्न को आपको लगातार 30 मिनट तक करना है। ये 6-6 के सेट्स होंगे, जिसमें स्लो और रैपिड वॉक करनी है।

विज्ञापन

रिसर्च में मिले फायदे

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इस तकनीक का अध्ययन करने के लिए रिसर्च टीम ने 2 ग्रुप्स बनाए थे। एक ग्रुप इंटरनल वॉकिंग और दूसरा रेगुलर वॉकिंग कर रहा था। अंत में जब इसका नतीजा देखा गया तो इंटरनल वॉकिंग करने वाले ज्यादा सेहतमंद पाए गए।

इंटरनल वॉकिंग वाले ग्रुप के लोगों में हाई बीपी की समस्या कम हुई, टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी लाभ मिला। इन लोगों की मांसपेशियां भी मजबूत हुई है। वहीं, कुछ लोगों की लंग्स और दिल की सेहत में भी सुधार हुआ है। इन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी घटा और इनकी बॉडी भी फ्लेक्सिबल हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ