जिंक से लेकर कैल्शियम तक इन मिनरल्स की कमी से होती हैं खतरनाक बीमारियां, इग्नोर न करें ये संकेत

Mineral Deficiency Symptoms: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ विटामिन की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ-साथ कई मिनरल्स जैसे जिंक, कॉपर या मैग्नीशियम भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। आइए जानते हैं इनकी कमी से क्या हो सकता है और इसके संकेत।

Source-freepik

Mineral Deficiency Symptoms: क्या आप जानते हैं कि अगर हमारे शरीर में जिंक, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की थोड़ी-सी भी कमी हो जाए तो यह भी कई बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है? जी हां, अक्सर लोग कमजोरी और थकान जैसी चीजों को विटामिन की कमी या प्रोटीन की कमी से जोड़ देते हैं। मगर हमारे शरीर के अंदर इन दोनों तत्वों का काम सही से हो सके, उसके लिए मदद मिनरल्स करते हैं। इनकी कमी होने से भी एनीमिया, थायरॉइड और हड्डियों से संबंधित बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन

क्यों जरूरी है मिनरल्स?

मिनरल्स यानी धातु ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर में अब्जॉर्बेशन की ताकत को बढ़ाते हैं। इनकी मदद से शरीर के लिए जरूरी एंजाइम्स को एक्टिव होने में भी मदद मिलती है। हड्डियों को मजबूती देने के लिए जरूरी कैल्शियम को बढ़ाने में भी मिनरल्स की जरूरत होती है। विटामिन-सी, डी और ई की तरह इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए मिनरल्स भी आवश्यक होते हैं। नर्वस सिस्टम के लिए भी अलग-अलग मिनरल्स अपनी भूमिका निभाते हैं। जनरल फिजिशियन डॉक्टर हनी चौधरी ने 5 जरूरी मिनरल्स की कमी के संकेतों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

जिंक- इसकी कमी होने से स्किन पर रैशेज, हेयर फॉल और एक्ने प्रॉब्लम्स होती हैं। जिंक भी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी होता है।

विज्ञापन

मैग्नीशियम- मैग्नीशियम की कमी होने से भी मेंटल हेल्थ सही न रहना, स्ट्रैस और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे संकेत दिखते हैं। ये मिनरल ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक है।

आयरन- शरीर में खून की सही मात्रा बनाए रखने के लिए आयरन सबसे जरूरी मिनरल होता है। इसकी कमी होने से पूरे दिन थकान, कमजोरी और बाल झड़ने जैसे संकेत दिखाई देते हैं। इससे एनीमिया हो सकता है।

विज्ञापन

पोटेशियम- मांसपेशियों में कमजोरी, थकान, कमजोरी, चक्कर आना और अनियमित दिल की धड़कनें और कब्ज की समस्या पोटेशियम की कमी से होती है। ये मिनरल नर्वस सिस्टम के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है।

आयोडिन- थायरॉइड ग्लैंड्स का बढ़ना, हाथ-पैर ठंडे रहना और काम करने में फोकस की कमी को महसूस करना आयोडिन की कमी के लक्षण होते हैं। यह एक जरूरी मिनरल है जो हाइपोथायरायडिज्म की बीमारी की रोकथाम करता है। गर्भवती महिला के अंदर इसकी कमी से बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ