Signs Of Liver Failure: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो 13% तक ब्लड सप्लाई करता है और लगभग 500 अलग-अलग फंक्शन परफॉर्म करता है. वायरल इंफेक्शन, एल्कोहल का सेवन, खराब खानपान, मोटापा या आनुवांशिकता के कारण लिवर की दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में लिवर की बीमारी (Liver Disease) होती है और ये बीमारियां लिवर फेलियर की वजह बन सकती हैं. लेकिन, लिवर फेल होने से पहले शरीर कुछ संकेत देने लगता है. इंटर्नल मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. अर्पित सैनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि लिवर फेल होने से पहले शरीर पर कौन से 5 लक्षण नजर आते हैं. डॉक्टर का कहना है कि लिवर जब फेलियर की तरफ बढ़ता है तो इससे पहले शरीर कुछ संकेत (Liver Failure Signs) देने लगता है.
यह भी पढ़ें – रोज नींद नहीं हो रही पूरी तो दिमाग पर हो सकता है ऐसा असर, जानिए नींद की कमी से क्या होता है
लिवर फेलियर से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत
आंखों और स्किन का पीला पड़ना
डॉक्टर का कहना है कि यह एक बहुत ही खतरनाक साइन है. इसका मतलब है कि आपके शरीर के अंदर बिलिरुबिन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है. अगर बिलिरुबिन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो आंखों के साथ-साथ हाथों और शरीर के बाकी हिस्सों में भी पीलापन नजर आने लगता है.
पेट का आकार बढ़ना
लिवर फेलियर से पहले पेट का आकार बढ़ने लगता है. ऐसा मोटापे के कारण नहीं होता बल्कि पेट में पानी भर जाने से होता है. इसे असाइटिस भी बोलते हैं.
पीला पेशाब आना
पेशाब पीले रंग (Yellow Urine) का नजर आना और मल का रंग मिट्टी की तरह फीका हो जाना लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है. इसका मतलब है कि लिवर सही तरह से बाइल को रिलीज नहीं कर पा रहा है और खराब होने लगा है.
आसानी से चोट लग जाना
डॉक्टर बताते हैं कि अगर आपको कहीं भी आसानी सो चोट लग जाती है, निशान हो जाता है और बहुत जल्दी खून आने लगता है और खून का बहाव नहीं रुकता है तो यह इस ओर इशारा करता है कि लिवर ने प्रोटीन फैक्टर्स बनाना बंद कर दिया है. प्रोटीन फैक्टर्स वो चीजें होती हैं जो चोट लगने के बाद घाव को भरने का काम करती हैं.
मेंटल कंफ्यूजन होना
अगर आपको कंफ्यूजन होने लगी है, आपके सोने का पैटर्न बदल गया है, आप दिन में सो रहे हैं और रातभर जाग रहे हैं, आपको उल्टी या उबाई आती है तो हो सकता है आपका लिवर फेल हो रहा है.
ध्यान रखें ये बातें
डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपको अपने शरीर में इनमें से 2 या 3 लक्षण ( Liver Failure Symptoms) नजर आ रहे हैं तो इन्हें इग्नोर ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. जांच करवाकर पता करें कि आपको लिवर डिजीज तो नहीं हो गई है.
यह भी पढ़ें – गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 hr agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
17 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
21 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
22 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines