---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

ऑर्गेनिक फूड से जुड़ी 5 बड़ी गलतफहमियां, जिन्हें जानकर रह जाएंगे हैरान

Organic Food: ऑर्गेनिक फूड आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है। लोग मानते हैं कि ये सेहत के लिए बेहतर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑर्गेनिक फूड के बारे में कई गलतफहमियां भी हैं? आज हम आपको ऑर्गेनिक फूड से जुड़ी 5 बड़ी गलतफहमियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Organic Food: आजकल ऑर्गेनिक फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बारे में कई गलतफहमियां भी हैं। लोग सोचते हैं कि ऑर्गेनिक फूड हमेशा सेहत के लिए अच्छे होते हैं या ये महंगे होने के कारण हमेशा अच्छी क्वालिटी के होते हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ऑर्गेनिक फूड में कोई कीटनाशक नहीं होते या इनमें प्रिजर्वेटिव नहीं होते। इसलिए, हमें इन गलतफहमियों को दूर करना जरूरी है। चलिए, जानते हैं ऑर्गेनिक फूड से जुड़ी 5 बड़ी गलतफहमियों के बारे में, जो आपको चौंका देंगी।

organic food

---खबर नीचे जारी है---

ऑर्गेनिक मतलब बिना पेस्टिसाइड्स वाला

लोगों को लगता है कि ऑर्गेनिक खेती में कीटनाशक नहीं डाले जाते, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें भी कीटनाशक डाले जाते हैं, लेकिन वे प्राकृतिक होते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि वे हमेशा ज्यादा सुरक्षित या पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं।

organic food

---खबर नीचे जारी है---

ऑर्गेनिक खाना हमेशा हेल्दी होता है

ऑर्गेनिक खाने में भी उतनी ही चीनी, फैट या कैलोरी हो सकती है जितनी साधारण खाने में होती है। “ऑर्गेनिक” का टैग सिर्फ ये दिखाता है कि वो कैसे उगाया गया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो हमेशा हेल्दी हो।

ऑर्गेनिक खेती पर्यावरण के लिए हमेशा अच्छी होती है

ऑर्गेनिक खेती में किसी तरह के केमिकल या रसायन का इस्तेमाल नहीं होता, जैसे कि कीटनाशक। इसकी जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस खेती में फसल उगाने के लिए ज्यादा जमीन और पानी की जरूरत पड़ती है। इससे पर्यावरण को उतना फायदा नहीं होता, जितना लोग सोचते हैं, क्योंकि ज्यादा पानी और जमीन का इस्तेमाल भी प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव डालता है।

---खबर नीचे जारी है---

organic food

ऑर्गेनिक फल और सब्जियां ज्यादा दिन तक ताज़ी रहती हैं

ऑर्गेनिक फल और सब्जियों में केमिकल प्रिजर्वेटिव्स यानी रसायन जो उन्हें लंबे समय तक ताज़ा रखते हैं, नहीं होते। इस वजह से ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इनकी शेल्फ लाइफ यानी ताजगी बनाए रखने का समय सामान्य फलों और सब्जियों की तुलना में कम होता है, इसलिए ये जल्दी सड़ जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

organic food

ऑर्गेनिक खाना ज्यादा स्वादिष्ट होता है

हर किसी का स्वाद अलग होता है। कुछ लोगों को ऑर्गेनिक खाना ज्यादा स्वादिष्ट और अच्छा लगता है क्योंकि यह बिना केमिकल्स के उगाया जाता है। लेकिन कुछ लोगों को साधारण खाना भी उतना ही ठीक लगता है और उन्हें दोनों में कोई खास फर्क महसूस नहीं होता।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 19, 2024 07:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola