Neck Pain Relief: आजकल ज्यादातर लोग घंटों तक ऑफिस या घर में लैपटॉप और फोन पर समय बिताते हैं जिसके कारण गर्दन से जुड़ी हुई कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सुबह उठते ही गर्दन अकड़ी हुई महसूस होना, गर्दन घुमाने में दिक्कत होना या फिर सिर भारी लगना. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने से गर्दन में अकड़न आ सकती है, ऐसे में अगर सही समय पर इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर रोजमर्रा के कामों में दिक्कत पैदा कर सकती हैं. लेकिन, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज (Exercise) की मदद से आप ये परेशानी काफी हद तक कम कर सकतें हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसी एक्सरसाइज जिनसे आपको गर्दन के दर्द में राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – पैरों में टाइटनेस के अलावा ये 2 लक्षण भी बताते हैं खून का थक्का जम रहा है, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर
गर्दन का दरूद दूर करने के लिए करें ये एक्सरसाइज
नेक टिल्ट
इस एक्सरसाइज को करने के लिए गर्दन को धीरे-धीरे दाएं और बाएं अपने कंधे की तरफ झुकाएं. एक तरफ गर्दन झुकाने के बाद कुछ सेकंड रुकें. उसके बाद यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराएं. दोनों तरफ 8 से 10 बार दोहराएं. इस एक्सरसाइज से गर्दन की मसल्स में खिचाव कम होता है और गर्दन रिलैक्स होती है.
चिन टक एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी पीठ और गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें. धीरे-धीरे अपनी चिन को पीछे की ओर खीचें. चिन पीछे खींचते समय अपनी गर्दन सीधी रखें. 5-10 सेकंड पोजीशन को होल्ड करें फिर रिलैक्स हो जाएं. इसे 8-10 बार दोहराएं. यह एक्सरसाइज लंबे समय तक स्क्रीन देखने वालों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. इस एक्सरसाइज से गलत पोस्चर सुधारने में भी काफी मदद मिलती है.
नेक रोटेशन
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी गर्दन को धीरे-धीरे दाईं और बाईं ओर घुमाएं. झटके से मूवमेंट न करें. धीरे-धीरे सांस लें, सांस को नॉर्मल रखें. इस एक्सरसाइज को 5-6 बार क्लॉकवाइज और 5-6 बार एंटी-क्लॉकवाइज करें. इस एक्सरसाइज को करने से लचीलापन आता है और गर्दन की स्टिफनेस भी कम होती है.
शोल्डर रोल
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने कंधों को आगे और पीछे गोल घुमाएं. आगे और पीछे दोनों ही तरफ 10-10 बार ये एक्सरसाइज करें. यह एक्सरसाइज आपके कंधों का तनाव कम करने में बहुत ही कारगर है. जो लोग लगातार लंबे समय तक डेस्क जॉब करते हैं उनके लिए यह एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद है. गर्दन के दर्द में भी राहत देती है.
कैट-काउ-स्ट्रेच
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथ- पैरों के बल बैठ जाए. इसके बाद सांस लेते हुए गर्दन को ऊपर उठाएं और अपनी पीठ को नीचे झुकाएं (काउ पोज). फिर सांस छोड़ते हुए गर्दन को नीचे झुकाएं और पीठ को ऊपर की तरफ ले जाकर गोल आकार बनाएं (कैट पोज). 10-15 सेकंड सांस के साथ मूवमेंट करें. इस एक्सरसाइज को करने से आपकी गर्दन के साथ-साथ स्पाइन को भी आराम मिलता है.
गर्दन के दर्द से बचने के लिए अपनाएं यें आदतें
लैपटॉप या फोन पर काम करते समय हर 30 से 40 मिनट बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें. इस ब्रेक के दौरान स्क्रीन से दूर रहें. लैपटॉप पर काम करते समय लैपटॉप को अपनी आखों से लगभग एक हाथ की दूरी पर रखें ताकि आपकी आखों पर ज्यादा जोर न पड़े. हमेशा स्क्रीन पर काम करते समय सही पोजीशन में बैठें. अपनी पीठ और गर्दन को सीधा रखें. रोज लगभग 3 लीटर पानी पिएं और बीच-बीच में हल्की स्ट्रेचिंग करते रहें.
यह भी पढ़ें – 40 की उम्र में मसल मास गिरने पर दिखते हैं ये 5 संकेत, जानिए Muscle Mass बढ़ाने के लिए क्या खाना है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
2 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
4 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
19 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
21 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines