Hadion Ko Mazboot Kaise Banaye: खराब लाइफस्टाइल आज के वक्त में लोगों ने इतना अपना लिया है कि बड़ी संख्या में लोग तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को झेल रहे हैं. इन्हीं में एक है हड्डियों की कमजोर होने की समस्या. आपने देखा होगा कि जहां पहले लोगों की हड्डियां उम्र के साथ कमजोर होती थी, अब स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि युवा हड्डियों से जुड़ी समस्या का शिकार हो गए हैं. इस बढ़ती समस्या के पीछे कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेली रूटीन में अपनाई जाने वाली कुछ गलत आदतों के कारण कम उम्र में ही बोन डेंसिटी घटने लग गई है. हालात इतने गंभीर हो जाते हैं, हल्की सी चोट बड़ी परेशानी खड़ी कर देती है. ऐसे में हम आपको 5 ऐसे कारणों व आदतों के बारे में बताएंगे, जो हड्डियों को कमजोर बना देते हैं.
यह भी पढ़ें: हेपेटाइटिस बी क्यों है लिवर के लिए बेहद खतरनाक? जानें लक्षण और किन लोगों को है
क्यों होती है हड्डियां कमजोर?
हड्डियां एक लिविंग टिशू यानी जीवित ऊतक है, जो लगातार टूटती और दोबारा बनती रहती है. लेकिन इसे इस प्रक्रिया को ठीक से करने के लिए कुछ चीजों को जरूरत होती है, जिसकी कमी इसकी इस खासियत को प्रभावित करती है. यानी कि अगर शरीर में हड्डियों को मजबूत करने वाले जरूरी तत्व नहीं पहुंच पा रहे हैं, या इनकी कमी हो रही है, तो बोन की डेंसिटी कम होने लगती है. इस कारण हल्की सी चोट, फ्रैक्चर का कारण बन जाती है.
इन गलतियों के कारण कमजोर हो रही आपकी हड्डियां
हड्डियों को कमजोर करने रे पीछे हमारी लाइफस्टाइल ही है, क्योंकि हम अपनी डेली रूटीन में ऐसे चीजों को जोड़ लेते हैं, जो न सिर्फ हमारी सेहत खराब करती है, बल्कि लंबे समय तक हमें परेशान रखती है. लेकिन अगर हम वक्त रहते उन गलतियों को ठीक कर लें, तो हड्डियों को कमजोर होने से बचाया जा सकता है.
कैल्शियम की कमी
हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए शरीर में कैल्शियम का होना काफी जरूरी है. हड्डियों को मजबूती देने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, अगर आप इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर के सलाह के अनुसार, कैल्शियम से भरपूर चीजें खाएं.
विटामिन D की कमी
हड्डियों की सेहत के लिए विटामिन D का मिलना भी काफी जरूरी है. क्योंकि विटामिन D शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है. जानकारी के अनुसार, कैल्शियम की मात्रा अगर शरीर में ठीक है, लेकिन विटामिन D की कमी है, तो हड्डियां फिर भी कमजोर हो सकती है. इसलिए पर्याप्त धूप और विटामिन D से भरपूर चीजों का सेवन जरूरी है.
एक्सरसाइज की कमी
आज की स्थिति ऐसी है कि लोग 9-10 घंटे एक ही जगह बैठे-बैठे काम करते हैं और एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं. आपको मालूम होना चाहिए कि हड्डियों को मजबूत करने रे लिए एक्सरसाइज काफी जरूरी है.
नमक और सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन
अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं या फिर सॉफ्ट ड्रिंक का ज्यादा सेवन करते हैं, तो जान लीजिए की आप अपनी हड्डियों की सेहत को बर्बाद कर रहे हैं.
धूम्रपान और शराब का सेवन
धूम्रपान और शराब आजकल लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. लेकिन यह जानना जरूरी है कि ज्यादा धूम्रपान और शराब का सेवन हड्डियों के निर्माण प्रक्रिया में बाधा डालता है और फ्रैक्चर के खतरे को बढ़ा देता है. कुछ रिपोर्ट बताती है कि अक्सर लोग दिखावे या स्ट्रेस दूर करने के नाम पर धूम्रपान व शराब का सेवन करते हैं, हालांकि, इससे कैंसर का खतरा और बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: मानसून में घूमने का मजा लेना चाहते हैं? पूर्वी भारत की इन 5 शानदार डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
5 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
6 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
10 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
11 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
14 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines