Health Tips: बहुत से लोग लगभग हर दिन या हफ्ते में 2 से 3 दिन शराब पीने की आदत होती है. शराब (Alcohol) का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और इसीलिए शरीब छोड़ने की सलाह दी जाती है. लेकिन, क्या आपको पता है अगर आप 21 दिनों तक शराब नहीं पिएंगे तो इससे आपके शरीर में क्या बदलाव होगा? अगर नहीं, तो यहां जानिए 21 दिनों तक या लगभग एक महीने तक शराब (Sharab) ना पी जाए तो इससे शरीर पर कैसा असर होगा और कौन से बदलाव नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा यह सफेद चीज Bad Cholesterol को निकाल देगी शरीर से बाहर
21 दिन शराब नहीं पिएंगे तो क्या होगा
लिवर रिपेयर – ज्यादा शराब पीने से लिवर डैमेज होने लगता है. ऐसे में अगर आप 21 दिनों तक शराब नहीं पिएंगे तो इसका फायदा आपके लिवर को मिलेगा. शराब ना पीने पर लिवर डैमेज रिपेयर (Liver Damage Repair) होने लगता है.
वजन कम होने में असर – शराब का सेवन वजन बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में शराब ना पी जाए या शराब पीना छोड़ दिया जाए तो इससे वजन कम होने में असर दिख सकता है.
नींद की क्वालिटी – 21 दिन शराब ना पीने पर आपको नींद क्वालिटी बेहतर होती नजर आ सकती है. लोगों को लगता है कि शराब पीने से अच्छी नींद आती है लेकिन होता इससे बिल्कुल उलट है. शराब पीने पर तुंरत नींद आ सकती है लेकिन आधी रात में नींद खुल भी सकती है. वहीं, शराब का सेवन छोड़ दिया जाए तो लंबी और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है.
ब्रेन पावर बढ़ना – शराब पीना छोड़ने पर ब्रेन पावर बूस्ट हो सकती है. शराब का सेवन मेमोरी पर नकारात्मक असर डालता है. ऐसे में ब्रेन हेल्थ अच्छी रखने के लिए शराब का सेवन छोड़ा जा सकता है.
प्रोडक्टिविटी बढ़ती है – शराब छोड़ने पर व्यक्ति की एनर्जी बढ़ती है, शरीर पहले से ज्यादा स्वस्थ रहता है और इससे प्रोडक्टिविटी में इजाफा होता है सो अलग.
एकदम से शराब छोड़ने पर क्या होता है
- अगर एकदम से शराब का सेवन छोड़ दिया जाए तो इससे सिर में दर्द हो सकता है.
- जिस व्यक्ति को हर दिन शराब पीने की आदत हो अगर वह कुछ दिन शराब ना पिए तो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) बढ़ा हुआ नजर आ सकता है.
- पेट खराब रहने की दिक्कत हो सकती है, जी मितलाता है और उल्टी हो सकती है.
- एंजाइटी की दिक्कत हो सकती है. इससे नींद से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – 1 दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए? डॉक्टर ने बताया दूध वाली चाय ज्यादा पीने के क्या नुकसान होते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines