Acidity Home Remedies: खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों की शिकायत रहती है कि सुबह के समय उनको बहुत गैस बनती है और पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से उन्हें न सिर्फ सुबह बल्कि कई बार पूरा दिन परेशान होना पड़ता है और कम से भी मन हट जाता है. इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, देर रात खाना खाना, ज्यादा तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी आदि. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या का ऐसा होममेड उपाय बताएंगे, जिसे अपनाते ही ये समस्या छूमंतर हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: गर्मी में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी ठंडी मलाई वाली राजस्थानी मटका कुल्फी? जानिए आसान रेसिपी
क्या करने से कम होने लगेगी गैस और सूजन की समस्या?
गैस और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए अगर आप भी नेचुरल देसी उपाय की तलाश कर रहे हैं, जिसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल भी न हो और वह हेल्दी के साथ-साथ समस्या से राहत भी दिला सके, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं. हमने नीचे 4 ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे नियमित तरीके से पीने से आपको इस समस्या से जल्दी राहत मिल सकता है.
गुनगुना नींबू पानी
अगर आपको हमेशा सुबह के वक्त गैस व ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है, तो आप गुनगुना नींबू पानी पी सकते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाता है और समस्या से राहत दिलाता है.
जीरा पानी
पाचन सुधारने, गैस, ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए जीरा पानी भी काफी कारगर साबित हो सकता है. जीरे में मौजूद गुण डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं, जिससे खाना अच्छे से पचता है.
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जिसका इस्तेमाल करने को खुद डॉक्टर भी कहते हैं. इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर करते हैं और गैस-ब्लोटिंग जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
सौंफ का पानी
सौंफ का इस्तेमाल अक्सर लोग करने को कहते हैं, क्योंकि ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह से आपको फायदा पहुंचा सकता है. सौंफ में ठंडक देने और पाचन को शांत करने वाले गुण होते हैं, जो मसल्स को रिलैक्स करके गैस और ब्लोटिंग को कम करने में मदद कर सकती है.
इन चारों ड्रिंक्स के लिए सामान आपको किचन में आसानी से मिल जाएंगे, नियमित इस्तेमाल करने और डॉक्टर की सलाह के साथ सही डाइट से इस तरह की समस्याओं से राहत पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल की नसों को चुपचाप ब्लॉक कर रहे हैं 4 फूड्स! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
डायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 mins agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
19 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines