दिल की नसों को चुपचाप ब्लॉक कर रहे हैं 4 फूड्स! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

आज के समय में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसका बड़ा कारण हमारी खराब खाने की आदतें हैं. रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ चीजें धीरे-धीरे नसों में रुकावट पैदा कर देती हैं, जो लंबे समय में गंभीर खतरा बन जाती हैं. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ही 4 फूड्स के बारे में बताएंगे, जो नसों को ब्लॉक कर देती हैं.

Foods That Block Arteries
1 / 7

विज्ञापन

आर्टरीज ब्लॉक होने का बढ़ता खतरा

आर्टरीज ब्लॉक होने का बढ़ता खतरा2 / 7

हम अक्सर अनजाने में ऐसे फूड्स खाते रहते हैं, जो आर्टरीज में गंदगी यानी प्लाक जमा कर देते हैं. यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है, लेकिन समय के साथ यह ब्लॉकेज हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी खतरनाक समस्याओं का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

ट्रांस फैट वाले फूड्स से बढ़ता नुकसान

ट्रांस फैट वाले फूड्स से बढ़ता नुकसान3 / 7

ट्रांस फैट से भरपूर चीजें जैसे तले हुए स्नैक्स, फास्ट फूड और बेकरी आइटम शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं. साथ ही ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम कर देते हैं, जिससे नसों में सूजन और ब्लॉकेज बनने लगता है, जो आगे जाकर हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

ज्यादा मीठा खाना भी खतरनाक

ज्यादा मीठा खाना भी खतरनाक4 / 7

ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स जैसे सोडा, पैक्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स शरीर के लिए हानिकारक होते हैं. ये मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं, जिससे नसों में प्लाक जमा होने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

नमक की ज्यादा मात्रा

नमक की ज्यादा मात्रा 5 / 7

ज्यादा नमक का सेवन भी दिल के लिए नुकसानदायक है. चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट फूड और अचार जैसे पदार्थों में सोडियम ज्यादा होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाकर नसों पर दबाव डालता है और उन्हें कमजोर बना सकता है.

रेड मीट और हाई-फैट डेयरी

रेड मीट और हाई-फैट डेयरी6 / 7

रेड मीट और फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है. यह कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे नसों की दीवारों पर जमता है और उन्हें संकरा बना देता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है.

विज्ञापन

स्वस्थ दिल के लिए सही डाइट जरूरी

स्वस्थ दिल के लिए सही डाइट जरूरी7 / 7

अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन हानिकारक फूड्स से दूरी बनाना जरूरी है. उनकी जगह ताजे फल, सब्जियां और हेल्दी डाइट अपनाएं. सही खानपान से आप हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से खुद को बचाया जा सकता है. जरूरत है, तो सिर्फ सही सलाह और डाइट की. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन