News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Health Tips: विटामिन-डी, या जिसे “सूरज की विटामिन भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. यह हड्डियों की मजबूती, इम्यून सिस्टम को सशक्त बनाने, और हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हालांकि, सर्दियों में दिन छोटे होने और सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण शरीर को विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा प्राप्त नहीं हो पाती. इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि थकान, हड्डियों में दर्द, और इम्यून सिस्टम की कमजोरी. अगर आप भी सर्दियों में विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं. आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से अपने शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकते हैं, बिना किसी दवा के.
सर्दियों में अक्सर धूप नहीं निकलती है जिसके चलते लोग घर के अंदर ही बैठे रहते हैं. लेकिन आपको जब भी मौका मिले तो आप 20-30 मिनट के लिए धूप में जरूर बैठें. इसके साथ ही कोशिश करें कि आप सर्दियों में सबुह 10 बजे से दिन में 12 या 1 बजे तक धूप लें.
अगर आप भी नेचुरल तरह से शरीर को विटामिन-डी देना चाहते हैं तो इसके लिए आप विटमामिन डी से भरपूर डाइट लें. जैसे कि फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स.ये चीजें विटामिन-डी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके साथ ही आपकी सेहत को भी फिट रखते हैं.
आप चाहें तो सप्लीमेंट्स का सहारा ले सकते हैं. क्योंकि ऐसा कई बार होता है कि सिर्फ डाइट और धूप से विटामिन-डी सही मात्रा में नहीं मिल पाता है, अगर आप चाहें तो विटामिन-डी के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।