Liver Disease Home Remedies: लिवर डैमेज का संदर्भ लिवर की उन दिक्कतों से है जिनके चलते लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. लिवर में एक्सेस फैट या टॉक्सिंस बढ़ने के कारण फैटी लिवर (Fatty Liver) की दिक्कत हो जाती है. वहीं, लिवर के ठीक तरह से काम ना करने पर पीलिया, थकान, सूजन और हल्की खरोंच से भी खून निकलने की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में लिवर की दिक्कतें बढ़ें उससे पहले ही लिवर डैमेज को कम करना जरूरी होता है. योगगुरु स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक उपाय बता करहे हैं जिनसे लिवर की अच्छी सफाई हो जाती है और लिवर की दिक्कतें दूर होती हैं सो अलग. लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप भी आजमाकर देख सकते हैं बाबा रामदेव के बताए नुस्खे.
कैसे दूर होंगी लिवर की दिक्कतें
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया कि ऐसे कुछ पत्ते हैं जिनके सेवन से लिवर की सेहत अच्छी रहती है. गोखरू, हरा धनिया, पीपल, नीम और कासनी के पत्तों को पीसकर इनका रस पीने पर लिवर की अच्छी सफाई हो जाती है. ये पत्ते शरीर को अदंरूनी रूप से डिटॉक्स करते हैं. इनके फायदे लिवर को ही नहीं बल्कि किडनी और पेट को भी मिलती है.
लौकी का जूस पीने पर भी लिवर साफ हो जाता है. बाबा रामदेव की सलाह है कि लौकी का जूस पीने के अलावा लौकी की सब्जी खाने पर भी लिवर की गंदगी निकलती है. इस बात का ध्यान रखें कि आप लौकी की सब्जी में किसी तरह के मसाले ना डालें बल्कि इसे सादा ही खाएं. इससे लिवर को रिपेयर होने का मौका मिलता है.
लिवर डैमेज के क्या लक्षण होते हैं
- लिवर को काम करने में परेशानी होती है तो त्वचा पीली पड़ने लगती है. इससे पीलिया की दिक्कत हो सकती है.
- लिवर खराब होने पर पेट पर सूजन नजर आने लगती है और दर्द महसूस होता है.
- त्वचा पर खुजली हो सकती है.
- पेशाब का रंग गाढ़ा होने लगता है और पेशाब में खून (Blood In Urine) भी नजर आ सकता है.
- शरीर में हर समय थकान बनी रहती है.
- भूख में कमी आने लगती है.
- मल का रंग हल्का हो सकता है.
- अक्सर जी मितलाने लगता है
- आसानी से चोट लग जाती है और खून निकलने लगता है.
किन लोगों को लिवर खराब होने का खतरा ज्यादा होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.