क्या आपका भी BP रहता है हाई? योग आचार्य Ravinder ने कहा करें इस एक जूस का सेवन, मिल जाएगा आराम

Health Tips: आज के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में काफी ज्यादा आम हो चुकी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं योग आचार्य रविंद्र से कि आप किस तरह सिर्फ एक जूस के सेवन से बीपी से राहत पा सकते हैं.

BP Remedies

केवल एक जूस से बीपी में राहत. Image Source Freepik

High BP: बीपी की दिक्कत तो आजकल काफी ज्यादा आम हो चुकी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बीपी से राहत पाने के लिए न जाने किन जड़ी-बूटियों, दवाइयों और घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं. इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि बीपी होने पर भी खुद का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग आचार्य रविंद्र के अनुसार अगर आप सिर्फ एक नेचुरल जूस का सेवन करें, तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि किस जूस का सेवन करने से बीपी की दिक्कत में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

योग आचार्य रविंद्र के अनुसार अगर आपको बीपी की दिक्कत है और आप इससे राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चुकंदर का जूस पीना चाहिए. यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. साथ ही अगर आप बीपी की समस्या में इसका सेवन करते हैं, तो यह रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है. चुकंदर का जूस एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है. इसके सेवन से बीपी कंट्रोल रहती है. इसलिए बीपी वाले मरीजों को रोजाना चुकंदर का जूस पीना चाहिए. यह न सिर्फ बीपी के लिए फायदेमंद है बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है.

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

  • चुकंदर का जूस नाइट्रेट्स से भरपूर होता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से कम करता है.
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और रक्त को साफ रखते हैं.
  • नियमित सेवन से हृदय की धड़कन संतुलित रहती है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है.
  • चुकंदर का रस शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाता है, जिससे थकान कम होती है और ऊर्जा बनी रहती है.
  • यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वजन को संतुलित रखता है.

इसे भी पढ़ें- ठंड में मुंह ढककर सोने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट ने बताया सोने का सही तरीका

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ