ये 2 आदतें चुपचाप कर रही हैं आपकी सेहत खराब, समय रहते बदल लें वरना होगा नुकसान

Healthy Rehne Ke liye Kya Karen: हमारी छोटी-छोटी आदतें ही शरीर को हेल्दी रखने का काम करती है, लेकिन अगर यह सही ना हो तो असर उल्टा होने लगता है. इसलिए अपनी ये दो आदतें बिल्कुल बदलें.

Healthy Rehne Ke liye Kya Karen

किन आदतों को हमें बदल लेना चाहिए, Image Credir- Shutterstock

Habits Avoid To Stay Healthy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कई ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो धीरे-धीरे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं और हमें पता भी नहीं लगता. ऐसा इसलिए क्योंकि इन आदतों का असर तुरंत नजर नहीं आता, लेकिन समय के साथ ये गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं. अगर आप भी फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो इन 2 आदतों को आज ही बदलना बेहद जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अपना शरीर धीरे धीरे खोखला हो सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह आदत कौन सी हैं और उन्हें बदलना क्यों जरूरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक जागना और नींद पूरी ना लेना

आजकल मोबाइल या काम की वजह से लोग देर रात तक जागते हैं. ऐसा होना बहुत नॉर्मल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. 

क्या है नुकसान

  • इम्यून सिस्टम कमजोर होना 
  • हार्मोनल बैलेंस बिगड़ना 
  • वजन बढ़ने का खतरा बढ़ना 
  • मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन होना 
  • शरीर को आराम नहीं मिलना 

क्या करें?

इसलिए बेहतर होगा कि आप रोज एक तय समय पर सोने और उठने की आदत डालें. साथ ही, सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं. कमरे का माहौल शांत और अंधेरा रखें.

विज्ञापन

लंबे समय तक बैठे रहना 

ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना, घर आकर भी आराम करना और कोई एक्सरसाइज ना करना आजकल ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा है. मगर यह आदत इंसान के शरीर को अंदर से खोखला कर रही है कैसे? आइए जानते हैं. 

क्या है नुकसान? 

  • मोटापा बढ़ना 
  • डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का खतरा होना 
  • कमर और गर्दन में दर्द की समस्या 
  • दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ना 

क्या करें?

हर 40 मिनट में उठकर थोड़ा टहलें और दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें. कहीं भी जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और वॉक या योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. 

विज्ञापन

क्यों जरूरी है इन आदतों को बदलना?

इन दोनों आदतों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को अंदर ही अंदर खराब करता है. हालांकि, शुरुआत में आपको कोई बड़ा बदलाव महसूस नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे ये आदतें गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ