पुरुषों में दिखते हैं स्तन कैंसर के ये 3 लक्षण, समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

Breast Cancer Symptoms In Men: स्तन कैंसर होने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई संकेत देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए पुरुषों को स्तन कैंसर होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

stan cancer ke lakshan purusho me
1 / 7
stan cancer ke lakshan purusho me

Breast Cancer In Men: ज्यादातर लोगों को लगता है कि स्तन कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है और यही लोगों की सबसे बड़ी गलती साबित होती है. स्तन कैंसर महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी हो सकता है. पुरुषों में स्तन कैंसर कम होता है लेकिन यह कैंसर हो जाए तो शुरुआती लक्षण (Breast Cancer Symptoms) समझने में दिक्कत होती है और ज्यादातर लास्ट स्टेज में इस कैंसर का पता चलता है. लेकिन ऐसे कुछ लक्षण हैं जिनपर अगर ध्यान दिया जाए तो स्तन कैंसर को समय रहते ही पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन

निपल्स के नीचे गांठ

निपल्स के नीचे गांठ 2 / 7

पुरुषों में स्तन कैंसर होने का एक लक्षण यह है कि निपल्स के नीचे गांठ महसूस होने लगती है. इस गांठ पर हाथ लगाने से दर्द हो भी सकता है और नहीं भी होता है.

विज्ञापन

संतरे के छिलके जैसा टेक्सचर

संतरे के छिलके जैसा टेक्सचर3 / 7

छाती की त्वचा बदली हुई सी नजर आती है. खासकर निपल्स का रंग बदला हुआ दिखता है, स्किन कटी-फटी दिखती है या संतरे के छिलके जैसा टेक्सचर हो जाता है.

बार-बार रैशेज होना

बार-बार रैशेज होना 4 / 7

स्तन के आस-पास या पुरुषों में छाती के आस-पास बार-बार रैशेज हो सकते हैं. इन रैशेज को अधिकतर लोग आम दिक्कत समझकर इग्नोर कर देते हैं.

विज्ञापन

किन पुरुषों को है ज्यादा खतरा

किन पुरुषों को है ज्यादा खतरा 5 / 7

स्तन कैंसर का खतरा उन पुरुषों को ज्यादा रहता है जिनके परिवार में कभी किसी को स्तन कैंसर रहा हो. इसके अलावा, मोटापा, लिवर की दिक्कतें, रेडिएशन एक्सपोजर, हार्मोनल इंबैलेंस और जेनेटिक म्यूटेशंस के कारण ऐसा हो सकता है.

कब करवानी चाहिए स्तन कैंसर की जांच

कब करवानी चाहिए स्तन कैंसर की जांच 6 / 7

अगर आपको स्तन कैंसर के लक्षण नजर आ रहे हैं या निपल के आस-पास कोई गांठ महसूस हो रही है तो डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए.

विज्ञापन

कैसे पता चलता है स्तन कैंसर है या नहीं

कैसे पता चलता है स्तन कैंसर है या नहीं 7 / 7

डॉक्टर से जांच करवाने पर वह मेमोग्राम, अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी करके स्तन कैंसर का पता लगाते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन