आंखों का पूरी तरह ना खुलना कौन सी बीमारी है? जानिए कैसे पहचानें इसके शुरुआती लक्षण

Eye Problems: अगर आंखें पूरी नहीं खुलती हैं और हर समय सोयी हुई सी नजर आती हैं तो यह भी एक बीमारी का लक्षण हो सकता है. यहां जानिए किस कंडीशन में आंखें ना खुलने की दिक्कत होती है.

Aankh puri na khulna

पलकों के लटकने की दिक्कत को क्या कहते हैं, जानिए यहां.

Drooping Eyelids Causes: कुछ लोगों में देखा जाता है कि उनकी आंखें पूरी तरह नहीं खुलती हैं और ऐसा लगता है कि जान-बूझकर व्यक्ति ने आधी आंखें खोली हुई हैं. ऐसे में अक्सर टोक भी दिया जाता है कि आंखें पूरी खोलो या सो क्यों रहे हो जाग जाओ. लेकिन, आंखों का पूरी तरह ना खुलना किसी बीमारी या कंडीशन के चलते भी हो सकता है. असल में आंखों का पूरी तरह ना खुलना प्टोसिस (Ptosis) कहलाता है. यह ऐसी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति की पलकें झुक जाती हैं और आधी आंख ही खुलती है. यहां जानिए प्टोसिस के क्या लक्षण हैं और कैसे पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

प्टोसिस होने के लक्षण | Ptosis Symptoms

  • प्टोसिस होने का सबसे आम लक्षण है कि आंखें लटकी हुई या आधी बंद नजर आती हैं. पलकें कितनी लटकी हैं और कितनी नहीं यह हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.
  • व्यक्ति को बार-बार अपनी आइब्रो को ऊपर करना पड़ता है ताकि पलकों को उठाया जा सके.
  • सिर को पीछे करके देखने की कोशिश करनी पड़ती है. इससे गर्दन और सिर में दर्द भी रहने लगता है.
  • जिस आंख पर प्टोसिस हुआ है वो दूसरी आंख के मुकाबले छोटी नजर आती है. हालांकि, प्टोसिस दोनों आंखों पर भी हो सकता है.

प्टोसिस का पता कैसे चलता है

विज्ञापन

ऑप्थल्मोलॉजिस्ट यानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करवाने पर आंखों की जांच होती है, ब्लड टेस्ट हो सकता है और CT Scan या MRI Scan करके पता चलता है कि प्टोसिस हुआ है या नहीं.

प्टोसिस का क्या इलाज है

विज्ञापन

बच्चों में उनकी उम्र देखी जाती है, एक आंख पर दिक्कत हुई है या दोनों पर यह देखा जाता है और बच्चों की आंखों की मसल्स कितनी मजबूत है और कितनी नहीं यह देखने के बाद आंख की सर्जरी की जा सकती है. बड़ों में भी सर्जरी ही होती है और ज्यादा कोंप्लिकेशंस नहीं होते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ