12 Ghante Kuch Na Khane Se Kya Hoga: हेल्दी रहने के लिए लोगों ने इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है. इस दौरान लोग कई तरह के डाइट ट्रेंड भी फॉलो करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 12 घंटे फास्टिंग या इंटरमिटेंट फास्टिंग की होती है. हालांकि, यह कई लोगों को सुनने में बेहद मुश्किल लग सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति रात के खाने के बाद 12 घंटे तक कुछ नहीं खाता है तो इससे शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह तरीका मेटाबॉलिज्म सुधारने और कुछ बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं 12 घंटे तक कुछ ना खाने से शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल के लिए कौन सा तेल खराब है? WHO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
12 घंटे तक कुछ ना खाने से क्या होता है?
शरीर का फैट होता है बर्न
अगर आप 12 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं तो शरीर पहले जमा ग्लूकोज का इस्तेमाल करता है. इस दौरान फैट बर्निंग होना शुरू हो जाती है. इस प्रक्रिया से धीरे-धीरे शरीर में जमी चर्बी कम होने लगती है.
पाचन तंत्र में होता है सुधार
कुछ ना खाने से पाचन को आराम मिलता है. पूरे 12 घंटे का गैप मिलने से पेट और आंतों को आराम मिलता है. इससे पाचन बेहतर होता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं.
ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय-समय पर फास्टिंग करने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है. इससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है.
वजन कम हो सकता है
12 घंटे फास्टिंग करने से कैलोरी का सेवन कम हो जाता है. अगर इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल करते हें तो काफी हद तक वजन कम होने लगता है. आप उसे अक्सर अपने रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
किन बीमारियों का खतरा हो सकता है कम?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर सही तरीके से 12 घंटे फास्टिंग की जाती है तो काफी हद तक कुछ बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है.
- मोटापा
- टाइप-2 डायबिटीज
- दिल से जुड़ी बीमारियां
- पाचन संबंधी समस्याएं
- कैंसर
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए
- प्रेग्नेंसी के दौरान
- डायबिटीज के मरीज
- एनीमिया से ग्रस्त लोग
- कमजोर और पतले लोग
इसे भी पढ़ें- रोजाना रोटी-सब्जी के साथ खा ली 2 हरी मिर्च तो शरीर में होंगे ये 3 बदलाव, न्यूट्रिशनिस्ट ने किया एक्सप्लेन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
13 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
15 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
16 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
17 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
20 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines