हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

खाने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं सोफे पर? जानिए सिर्फ 10 मिनट टहलने से ब्लड शुगर लेवल पर कैसा होता है असर

Walking Benefits After Meal in Diabetes: क्या आप भी डायबिटीज बीमारी के शिकार हैं और खाना खाने के बाद सीधा लेट जाते हैं? या फिर आपका ब्लड शुगर खाना खाने के बाद बहुत बढ़ जाता है, आइए NIH से जानें खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने से क्या होता है.

विज्ञापन
खाना खाकर लेटना या बैठना पड़ सकता है भारी! 10 मिनट की वॉक से मिलेंगे ये फायदे (Image: AI/Pexels)

डायबिटीज की बीमारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, यही कारण है कि डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित लोगों को शुगर लेवल कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं. आमतौर पर खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिस कारण मरीज परेशान होने लगता है कि कहीं शुगर लेवल का बढ़ना उनकी सेहत पर गंभीर असर न डाल दे. ऐसे में क्या आप जानते हैं अगर आप खाना खाने के बाद 10 मिनट रोजाना टहलने की आदत बना लें, तो इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? आइए इस स्टोरी में समझते हैं रोजाना टहलने की आदत कितना फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब

बढ़ा हुआ शुगर डालता है गंभीर असर

CDC के अनुसार, डायबिटीज की बीमारी आम नहीं है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाए. अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल लंबे समय तक बढ़ा रहे, तो इसका असर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर हो सकता है, जैसे की दिल, किडनी, आंख, पैर, कान, नसें, मुंह, दिमाग आदि. कुल मिलाकर डायबिटीज के कारण शरीर अंदर से खोखला हो जाता है और व्यक्ति गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकता है.

विज्ञापन

रोजाना 10 मिनट टहलना कितना फायदेमंद हो सकता है?

NIH के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलना भी खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज के स्तर को बढ़ने से रोकने में असरदार पाया गया है. इतना ही नहीं, ये भी बताया गया कि खाने के बाद टहलने के फायदे 30 मिनट की वॉक के बराबर हैं. आसान होने और कम समय लगने की वजह से, रोजाना रूटीन में 10 मिनट की वॉक को शामिल करना ज्यादा आसान और फायदेमंद हो सकता है.

इसलिए, खाने के बाद 10 मिनट टहलने का यह तरीका ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने के लिए एक असरदार और आसानी से अपनाए जाने वाला एक्सरसाइज का तरीका बन सकता है. इस स्टडी के नतीजे उन लोगों को एक्सरसाइज की सलाह देने के लिए जरूरी हैं जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज के स्तर में होने वाली ज्यादा बढ़ोतरी को रोकना चाहते हैं, तो ये आदत काफी मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे रखें अपने आपको फिट?

डायबिटीज का हिसाब कुछ ऐसा है कि अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो जाता है, तो वह इसके जड़ से ठीक नहीं कर सकता है, मेडिकल साइंस ने अभी तक इस बीमारी का कोई पक्का इलाज नहीं निकाला है. लेकिन दवाओं और सही लाइफस्टाइल की मदद से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप अपने बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप CDC (Centers for Disease Control and Prevention) द्वारा बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं.

  • अपने ब्लड शुगर लेवल को रोजाना चेक करते रहें और देखें कि कब-कब ब्लड शुगर बढ़ जाता है और घट जाता है, ताकि उसके हिसाब से डाइट ली जा सके.
  • टाइम पर खाना खाना और मील को मिस न करना
  • कम कैलोरी, फैट, शुगर, नमक का सेवन करें
  • अपने खाने-पीने और फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक करें.
  • शराब का सेवन बंद करें
  • मीठी चीजों से दूरी बनाएं.

यह भी पढ़ें: 2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: NIH, CDC

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola