Sugar Control Karne Ka Aasan Tarika: आज के समय में ब्लड शुगर और डायबिटीज सिर्फ उम्रदराज लोगों की बीमारी नहीं रह गई है. गलत खानपान, लंबे समय तक बैठकर काम करना, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. दुनियाभर में करोड़ों लोग डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं और यह एक ऐसी समस्या है जिसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन सही आदतों से इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि अब वैज्ञानिकों ने ब्लड शुगर को काबू में रखने का एक बेहद आसान और तेज तरीका बताया है. इसे फॉलो करके आप यूं ही अपना छलांग मारते शुगर लेवल को कंट्रोल में ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह की भागदौड़ में करें सेहत से भरी शुरुआत! बिना पकाए, बिना झंझट तैयार करें देसी नाश्ता!
डायबिटीज कंट्रोल करना अब मुश्किल नहीं
अक्सर डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि खाने के बाद 10-15 मिनट टहलना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर अचानक न बढ़े. लेकिन सच यह है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास इतना समय नहीं होता कि वह बाहर जाए और टहले. साथ ही आलस भी एक बड़ी वजह है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने एक ऐसी आसान आदत पर रिसर्च की है, जिसे अपनाने में सिर्फ 1 मिनट लगते हैं और इसका असर भी देखने को मिलता है. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो व्यस्त रूटीन की वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पाते
टहलने का समय नहीं? तो ये काम करें
वैज्ञानिकों के अनुसार, खाना खाने के बाद थोड़ी देर सीढ़ियां चढ़ना ब्लड शुगर को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है. एक स्टडी में यह देखा गया कि जब लोगों ने खाने के बाद 1, 3 और 10 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ी-उतरीं, तो उनके ब्लड शुगर लेवल में साफ फर्क नजर आया. खास बात यह है कि इस एक्टिविटी के लिए न जिम की जरूरत है और न किसी खास तैयारी की. घर या ऑफिस में मौजूद सीढ़ियां ही काफी हैं.
रिसर्च के नतीजे जानकर चौंक जाएंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अमुसार, स्टडी के नतीजों- सिर्फ 1 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ने से पोस्ट-मील ब्लड शुगर करीब 14 mg/dL तक कम हो गई. वहीं 3 मिनट तक यह एक्टिविटी करने पर ब्लड शुगर में लगभग 18 mg/dL की गिरावट देखी गई और शरीर की इंसुलिन को इस्तेमाल करने की क्षमता भी बेहतर हुई. वहीं, 10 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ना भी फायदेमंद रहा, लेकिन समय और लाभ के हिसाब से 3 मिनट का विकल्प सबसे संतुलित माना गया.
सीढ़ियां चढ़ने से शुगर क्यों घटती है?
हमारे पैरों की मांसपेशियां शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियां होती हैं. जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो ये मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और खून से ग्लूकोज को तेजी से इस्तेमाल करने लगती हैं. इस प्रक्रिया को ‘कॉन्ट्रैक्शन-मीडिएटेड ग्लूकोज अपटेक’ (Contraction-mediated Glucose Uptake) कहा जाता है इसकी खास बात यह है कि इसमें इंसुलिन की ज्यादा जरूरत नहीं होती. यानी सिर्फ थोड़ा सा मूवमेंट करके भी आप ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में चुपचाप तेजी से फैल रही फैटी लिवर बीमारी! बिना शराब के भी लिवर खतरे में, जानिए कारण और बचाव के तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
16 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
20 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
22 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines