हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

World: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन

टोक्यो: जापान में कोविड 19 के ​​​​मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस बीच रविवार को देश के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार किशिदा अपने सरकारी आवास पर आराम कर रहें हैं। अगले कुछ दिन वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। जानकारी के मुताबिक
प्रधानमंत्री को शनिवार रात से हल्का बुखार था। उन्हें खांसी और बुखार के लक्षण दिख रहे थे।

अभी पढ़ें – विदेश मंत्री बोले- चीन ने सीमा समझौतों की अवहेलना की

 

अभी पढ़ें – ‘भारत के साथ हम स्थायी शांति चाहते हैं, युद्ध कोई विकल्प नहीं’, पाक PM शहबाज शरीफ

गौरतलब है कि 65 वर्षीय जापानी नेता परिवार के साथ लगभग एक सप्ताह से गर्मी की छुट्टी पर थे। उन्हें सोमवार से को अपने कर्तव्यों को फिर से शुरू करना था। इस बीच रविवार को उनके कोरोना संक्रमित होने की सूचना आई है। बता दें कि जापान में शनिवार को कुल 253265 कोरोनो वायरस के मामले सामने आए थे। टोक्यो ने 25277 नए मामले दर्ज किए गए। जो एक सप्ताह पहले इसी दिन से 1504 थे। ओसाका शहर में 23098 नए मामले सामने आए हैं। 254 लोगों की मौत के साथ यहां मियागी, यामागाटा, तोतोरी, ओकायामा और तोकुशिमा प्रान्त में रिकॉर्ड संख्या में कोविड मामलों की पुष्टि हुई है।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

(https://cityoflightpublishing.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें