Baby Nova: साढ़े 11 महीने की बच्ची को क्यो मिला कार्बन-न्यूट्रल बेबी’ टाइटल? यहां जानें पूरी कहानी

डी.जे. अदावी को ‘दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी का खिताब दिया गया, जिसे बेबी नोवा के नाम से भी जाना जाता है। बेबी नोवा का जन्म 3 मार्च, 2023 को तमिलनाडु में हुआ था। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Baby Nova
विज्ञापन

क्या है ‘कार्बन-न्यूट्रल बेबी’ का मतलब?

अब सवाल यह उठता है कि इस बच्ची को खास खिताब कैसे मिला। बेबी नोवा को पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि उससे पूरे जीवन में जीरो नेट कार्बन उत्सर्जन करने की उम्मीद की जाती है। इस उपलब्धि का श्रेय उसके माता-पिता को जाता है, जिन्होंने तमिलनाडु में अपने घर के आस-पास 6,000 फलों के पेड़ लगाए। ये पेड़ अदावी के साथ-साथ बढ़ने पर उसके सभी कार्बन उत्सर्जन को सोख लेंगे।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स में बताया गया कि बेवी नोवा के माता-पिता, दिनेश और जनगनंदिनी ने तमिलनाडु भर के किसानों के साथ मिलकर उसके जन्म से पहले ही इस मिशन के लिए खुद को डेडिकेट कर दिया था। उनका लक्ष्य अपनी बेटी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाना है, जिससे हम किसी को फायदा होगा। इस खास उपलब्धि ने अदावी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित ‘दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल बेबी’ का खिताब दिलाया। मार्च 2024 में तमिलनाडु सरकार द्वारा उन्हें ग्रीन मिशन की चाइल्ड एम्बेसडर भी घोषित किया गया।

विज्ञापन

बेबी नोवा को कैसे मिली खिताब?

आईआईटी मद्रास से निकलने के बाद अदावी के पिता दिनेश क्षत्रियण ने अपनी पत्नी जनगनंदिनी के साथ मिलकर सीराखु नामक एक एनजीओ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य कार्बन-न्यूट्रल भारत बनाना था। एनजीओ भारतीयों को पेड़ लगाकर अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के बारे में शिक्षित करना का प्रयास कर रहा है। इस एनजीओ ने केवल दो साल के अंदर दूसरों को चार लाख पेड़ लगाने, वनों को पुनर्जीवित करने और वृक्षारोपण को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

नोवा की कार्बन न्यूट्रैलिटी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के शिवलिंगपुरम गांव में लगाए गए, छह हजार पेड़ों, झाड़ियों और पौधों के कारण संभव हुई है। यह पहल न केवल नोवा के कार्बन फुटप्रिंट को कम करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मॉडल के रूप में भी काम करती है। कार्बन न्यूट्रलिटी का मतलब है कि वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की जितनी मात्रा छोड़ी जाए उतनी हटाई भी जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ