ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार; किया इग्नोर तो लाइसेंस और परमिट होंगे रद्द

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए नियम को ज्यादा शख्त कर दिया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Driving
विज्ञापन

रद्द हो सकता है लाइसेंस या परमिट

सीएम योगी ने इन ड्राइवर और इनके सभी जुर्माने की डिटेल को उनके FASTag अकाउंट से जोड़ने का सुझाव दिया है। इस मीटिंग में ओवरलोडिंग उल्लंघन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जो लोग बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके लाइसेंस या परमिट को रद्द किया जा सकता है। बता दें कि ये कार्रवाई FASTag से जुड़ी होगी। सीएम के इस फैसले के बाद जिनके वाहनों पर बार-बार जुर्माना लगाया गया है, उनकी जांच बढ़ सकती है।

विज्ञापन

होर्डिंग लगाने का निर्देश

सीएम योगी ने मीटिंग के दौरान  सूचना, परिवहन और सड़क सुरक्षा विभागों को ऐसी होर्डिंग लगाने का भी निर्देश दिया, जो लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करे। बता दें कि ये होर्डिंग्स सभी 75 जिलों, 350 तहसीलों, 1500 पुलिस स्टेशनों और सभी मुंसिपल बॉडीज में लगाए जाएंगे। इसके अलावा अधिकारी को सभी 75 जिलों में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ