नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक ताशकंद, उज्बेकिस्तान में होने वाली है। एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजनाथ सिंह 23 से 25 अगस्त तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए ताशकंद, उज्बेकिस्तान का दौरा कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – ओम बिरला बोले- भारत और नीदरलैंड मजबूत संबंध साझा करते हैं
जानकारी के मुताबिक वार्षिक बैठक के दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उम्मीद है कि विचार-विमर्श के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बैठक में राजनाथ सिंह का संबोधन 24 अगस्त, 2022 को होना है। रक्षा मंत्री ताशकंद की यात्रा के दौरान उज्बेकिस्तान गणराज्य के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव से मुलाकात करेंगे।
अभी पढ़ें – गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान पहुंचे इस्लामाबाद HC, दायर की अग्रिम जमानत याचिका
द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा
इसके अलावा इस बैठक के अलावा एससीओ के कुछ अन्य सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी बैठकें निर्धारित हैं। इन देशों के प्रतिनिधियां से द्विपक्षीय मुद्दों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ताशकंद में रखा मंत्री दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उज्बेकिस्तान में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आंतरिक मंत्री की बैठक के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
12 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines