West Bengal News: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा के बाद से ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में हुई हिंसा के बाद आज हुगली में हिंसा का मामला सामने आया है। जहां पर एक शोभायात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद इलाके में जमकर पथराव हुआ है। साथ ही आगजनी भी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शोभायात्रा का आयोजन बीजेपी की ओर से किया गया था, पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, इलाके में तनाव बरकरार है।
राज्य सरकार नहीं कर रही कोई कार्रवाई – दिलीप घोष
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी। अचानक से किसी मोहल्ले से पत्थरबाजी की गई। गाड़ी के शीशे टूटे, लोगों को चोटें आई, पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। बम की आवाज आई, मैंने हमारे लोगों से कहा शांति बनाए रखें, पुलिस सब देख रही है।
और पढ़िए – Karnataka Mob Lynching: कर्नाटक में मवेशी व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
रामनवमी पर भी भड़की थीं हिंसा
इससे पहले, रामनवमी पर गुरुवार को हावड़ा और उत्तर दिनाजपुर में जमकर हिंसा हुई थी। दोनों जगहों पर रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव की घटनाएं हुई थीं। साथ ही उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। तनाव को देखते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
22 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
5 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
7 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
7 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines