Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए लोग अपनी डाइट में हेल्दी डाइट को शामिल करना पसंद करते हैं। वहीं अगर कार्बोहाइड्रेट वाले फूड की जाए तो लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। कई लोगों का मानना है कि वजन घटाने के लिए उन्हें कार्ब्स वाले फूड को नहीं लेना चाहिए। हालांकि, सभी कार्ब्स एक जैसे नहीं होते हैं। कुछ वजन बढ़ाने में मदद करते हैं, तो कुछ वजन कम करने में। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी कार्ब्स वाले फूड को शामिल कर सकते हैं। ये चीजें आपकी एनर्जी बढ़ाने में और आपके भूख को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आप अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल कर सकते हैं?
चने
चने पोषक तत्वों से भरपूर कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स है, जो प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। वे वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और पूरे दिन शरीर को एनर्जी से भरपूर रखते हैं। इसे आप सलाद और स्टू के साथ ले सकते हैं। ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इसे आप हम्मस के रूप में इसका आनंद उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
जई का दलिया
ओटमील में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको दोपहर के भोजन तक एनर्जी देने में मदद करता है। स्टील-कट या रोल्ड ओट्स बेहतरीन ऑप्शन हैं जो आपके पेट को भरा हुआ फील कराएंगे और हेल्दी डाइजेशन में मदद करते हैं। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए अपने पसंदीदा फल और मेवे इसमें मिला सकते हैं।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस एक साबुत अनाज कार्ब है जो लगातार एनर्जी और फाइबर प्रदान करता है। ये मैंगनीज, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर है, जो मेटाबॉलिज्म को हेल्दी रखने और वजन घटाने में मदद करते हैं। ब्राउन राइस को आप आपने दोपहर के खाने में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
31 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
6 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines