Vitamin-C Facts: कैंसर की बीमारी एक ऐसी डिजीज है, जिसका इलाज संभव है लेकिन सफल है या नहीं, इसका जवाब ढूंढना मुश्किल है। हालांकि, कैंसर का इलाज है लेकिन हर मरीज का शरीर और उसके शरीर में मौजूद पोषण भी इस बात पर निर्भर करता है कि उसका इलाज सफल होगा या नहीं। अगर हम आपसे यह कहें कि कैंसर का इलाज आपके फ्रिज में ही मौजूद है, तो क्या आप इस बात पर भरोसा करेंगे? हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि विटामिन-सी, जो हमारी इम्यूनिटी के लिए एक जरूरी तत्व है, कैंसर की रोकथाम में सहायता प्रदान कर सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
क्या कहती है नई रिसर्च?
यह रिसर्च पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों पर की गई थी। इसमें 34 मरीजों को शामिल किया गया था, इन्हें भी 2 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें एक समूह को कीमोथेरेपी दी गई थी। वहीं, दूसरे समूह को कीमोथेरेपी के साथ-साथ 75 ग्राम विटामिन-सी दिया गया था। इस पूरी टेस्टिंग में विटामिन-सी के साथ थेरेपी लेने वालों को दुगना समय जरूर लगा लेकिन वे सिर्फ कीमोथेरेपी वाले मरीजों की तुलना में ज्यादा बेहतर और स्वस्थ पाए गए।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
विटामिन-सी क्यों जरूरी है?
विटामिन-सी एक एस्कॉर्बिक एसिड है, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और इसमें प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, कैंसर की रोकथाम में विटामिन-सी की भूमिका पर शोध अब भी चल रहा है, लेकिन यह कई पैमानों पर कैंसर रोगियों की मदद कर सकता है। लेकिन इस बात पर गौर करें कि सिर्फ विटामिन-सी अकेले कैंसर की रोकथाम नहीं कर सकता है।
फोटो क्रेडिट- Freepik
जरूर खाएं विटामिन-सी
- विटामिन-सी के कई नेचुरल सोर्स हैं। आप अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों को शामिल कर सकते हैं, जैसे नींबू, मौसंबी, कीवी और स्ट्रॉबेरी।
- कुछ सब्जियों में भी विटामिन-सी पाया जाता है, जैसे शिमला मिर्च, ब्रोकली और केल।
- दही भी विटामिन-सी का सोर्स है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
27 mins agoLIVE: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी, इंतजार कर रही हैं दोनों टीमें
28 mins agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
55 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
10 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
12 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
12 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
12 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines