---विज्ञापन---

Vitamin C सेहत के लिए क्यों जरूरी? कैंसर को भी कर सकता है कंट्रोल, नई रिसर्च में खुलासा

Vitamin-C Facts: विटामिन-सी को इम्यूनिटी के लिए सबसे कारगर विटामिन माना जाता है। इस तत्व को शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। एक नया अध्ययन इस बात पर विचार प्रकट कर रहा है कि यह विटामिन कैंसर की रोकथाम करने में सक्षम है या नहीं। आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Vitamin-C Facts: कैंसर की बीमारी एक ऐसी डिजीज है, जिसका इलाज संभव है लेकिन सफल है या नहीं, इसका जवाब ढूंढना मुश्किल है। हालांकि, कैंसर का इलाज है लेकिन हर मरीज का शरीर और उसके शरीर में मौजूद पोषण भी इस बात पर निर्भर करता है कि उसका इलाज सफल होगा या नहीं। अगर हम आपसे यह कहें कि कैंसर का इलाज आपके फ्रिज में ही मौजूद है, तो क्या आप इस बात पर भरोसा करेंगे? हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि विटामिन-सी, जो हमारी इम्यूनिटी के लिए एक जरूरी तत्व है, कैंसर की रोकथाम में सहायता प्रदान कर सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

क्या कहती है नई रिसर्च?

यह रिसर्च पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों पर की गई थी। इसमें 34 मरीजों को शामिल किया गया था, इन्हें भी 2 अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था, जिसमें एक समूह को कीमोथेरेपी दी गई थी। वहीं, दूसरे समूह को कीमोथेरेपी के साथ-साथ 75 ग्राम विटामिन-सी दिया गया था। इस पूरी टेस्टिंग में विटामिन-सी के साथ थेरेपी लेने वालों को दुगना समय जरूर लगा लेकिन वे सिर्फ कीमोथेरेपी वाले मरीजों की तुलना में ज्यादा बेहतर और स्वस्थ पाए गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विटामिन-सी क्यों जरूरी है?

विटामिन-सी एक एस्कॉर्बिक एसिड है, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और इसमें प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, कैंसर की रोकथाम में विटामिन-सी की भूमिका पर शोध अब भी चल रहा है, लेकिन यह कई पैमानों पर कैंसर रोगियों की मदद कर सकता है। लेकिन इस बात पर गौर करें कि सिर्फ विटामिन-सी अकेले कैंसर की रोकथाम नहीं कर सकता है।

---विज्ञापन---
Cancer Prevention Tips

फोटो क्रेडिट- Freepik

जरूर खाएं विटामिन-सी

  • विटामिन-सी के कई नेचुरल सोर्स हैं। आप अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों को शामिल कर सकते हैं, जैसे नींबू, मौसंबी, कीवी और स्ट्रॉबेरी।
  • कुछ सब्जियों में भी विटामिन-सी पाया जाता है, जैसे शिमला मिर्च, ब्रोकली और केल।
  • दही भी विटामिन-सी का सोर्स है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2024 12:10 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola