रोजाना खिलाएं इन जानवरों को खाना, हर तरह की समस्या से मिलेगा छुटकारा!

ऐसा माना जाता है कि जानवरों को खाना खिलाना पुण्य के समान होता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि अगर आप रोजाना जानवरों को खाना खिलाते हैं तो इससे आपके बुरे कर्म कम हो सकते हैं?

रोजाना खिलाएं इन जानवरों को खाना, हर तरह की समस्या से मिलेगा छुटकारा!

Vastu Tips: हिंदू धर्म और आध्यात्मिक परंपराओं में यह माना जाता है कि दूसरों की सेवा, विशेष रूप से निराश्रित जीवों की सेवा, हमारे बुरे कर्मों को काटने का एक प्रभावशाली माध्यम है। भोजन का दान सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है और यह दान उन प्राणियों को दिया जाए जो बोल नहीं सकते तो उसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।
ऐसे छोटे-छोटे कर्म धीरे-धीरे जीवन की कठिनाइयों को कम कर, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाते हैं। तो आइए जानते है कि किन जीवों को भोजन कराना आपके कर्मों को हल्का कर सकता है

विज्ञापन

 गाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप रोजाना गाय को रोटी, गुड़ या चारा खिलाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही आपके और आपके परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त बनी रहती है।

विज्ञापन

 कुत्ते

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप रोजाना कुत्तों को बिस्किट, रोटी या दूध देते हैं तो इससे आपके राहु-केतु से संबंधित दोष कम होते हैं और अनचाही परेशानियां भी दूर होती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwini Patwardhan (@astroashwiini) 

पक्षी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप रोज छत या बालकनी में परिंदों के लिए दाना-पानी रखते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आपका भाग्य भी बढ़ता है।

मछलियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तालाब या नदी में मछलियों को आटा या चावल के दाने डालने से मानसिक तनाव कम होता है और वैवाहिक जीवन में सुधार होता है।

विज्ञापन

बंदर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बंदरों को चना, केला या गुड़ खिलाना शनि और मंगल दोष को शांत करता है और साहस व बल बढ़ता है।

चींटियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप चींटियों को आटा-चीनी का मिश्रण डालते हैं तो यह पुण्यदायी माना जाता है। यह सूक्ष्म नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और छिपे हुए दोषों को शांत करता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ