---विज्ञापन---

Religion angle-right

सोते समय तकिए के नीचे इन 5 चीजों को रखने से बढ़ेगी आमदनी, गृह क्लेश भी होगा दूर!

क्या आप भी परेशानियों से घिरे हुए हैं और आपको समाधान नहीं मिल रहा? तो आइए आज हम जानेंगे कुछ ऐसी चीजें जिन्हें आप सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र केवल घर की बनावट ही नहीं बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए कई सरल और प्रभावशाली उपाय भी बताता है। इनमें से एक बेहद खास उपाय है रात को सोते समय तकिए के नीचे कुछ शुभ और ऊर्जावान वस्तुओं को रखना। ये वस्तुएं न केवल मानसिक शांति देता हैं बल्कि जीवन की बाधाओं, नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य को भी दूर करने में मदद करती हैं। तो आइए जानें कौन-कौन सी वह खास चीजें हैं जिन्हें आपको अपने तकिए के नीचे रखना चाहिए।

हल्दी की गांठ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सोते समय अपने तकिए के नीचे हल्दी की गांठ रखते हैं तो यह आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य ला सकती है। इसके साथ ही हल्दी की गांठ रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यह उपाय जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

---विज्ञापन---

तेजपत्ता 

तेजपत्ता एक शक्तिशाली औषधीय और ऊर्जा-संतुलन पत्ता है। इस पर मंत्र ॐ शीम को लिखकर तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने से बुरे सपनों, मानसिक बेचैनी और बुरी नजर से बचाव होता है। यह उपाय घर में शांति और संतुलन बनाए रखता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwini Patwardhan (@astroashwiini) 

---विज्ञापन---

तुलसी का पत्ता

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। अगर आप सोते समय तकिए के नीचे सूखा तुलसी का पत्ता रखते हैं तो इससे आपका मन शांत होता है, साथ ही चिंता और डर कम हो जाता है। यह उपाय मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

चांदी का सिक्का

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी शुद्धता, चंद्र ऊर्जा और शीतलता का प्रतीक है। चांदी का एक सिक्का तकिए के नीचे रखने से आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही आपके अनावश्यक खर्च रुकते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 4 चीजें, वास्तु दोष के खत्म होने से बढ़ेंगी खुशियां!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 24, 2025 05:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola