Vakri Shani ka Asar: देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास आरंभ हो जाता है। साल 2024 में देवशयनी एकादशी 17 जुलाई को पड़ रही है। इस तारीख से शुरू हुआ चातुर्मास देवोत्थान एकादशी को समाप्त होता है, जो इस साल 12 नवंबर को है। बता दें, इस पूरी अवधि यानी सावन, भादो और आश्विन और कार्तिक माह में न केवल भगवान विष्णु सोए रहेंगे, बल्कि कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव भी वक्री रहेंगे। 30 जून, 2024 को वक्री हुए शनिदेव 15 नवंबर तक उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भगवान विष्णु की अनुपस्थिति में शनि के वक्री होने से देश-दुनिया और राशियों पर अशुभ प्रभाव होंगे। आइए जानते हैं, चातुर्मास में किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर वक्री शनि का सबसे अधिक असर होने की संभावना है।
चातुर्मास में वक्री शनि का राशियों पर असर
कर्क राशि
चातुर्मास में वक्री शनि का कर्क राशि के जातकों पर प्रतिकूल असर होने योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद शुरू हो सकते हैं। घर में कलह का वातावरण बना रहेगा। जीवन में उन्नति बाधित हो सकती है। लंबी यात्रा करने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य समस्याएं, विशेषकर कमर और कमर के नीचे कोई समस्या पैदा हो सकती हैं। स्टूडेंट्स जातकों के जीवन में तनाव और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार में धन हानि के योग हैं। कारोबारी यात्राओं में धन का दुरूपयोग हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जीवन पर चातुर्मास में वक्री शनि नकारात्मक असर डाल सकते हैं। आपके स्वभाव में कठोरता और जिद्द बढ़ने की बढ़ने की संभावना है। किसी से झगड़ा होने की आशंका है, कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कारोबार में आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों की आय में कमी आ सकती है। जीवन के रहन-सहन स्तर में गिरावट आने की संभावना हैं। कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों में नाराजगी बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर से भी मनमुटाव रहेगा।
मीन राशि
चातुर्मास में वक्री शनि मीन राशि के जातकों के लिए अलाभकारी साबित हो सकते हैं। आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है। यदि इस पर लगाम न लगाई गई, तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में नुकसान होने के योग हैं। बड़े भाई या बहन से संपत्ति से जुड़ा विवाद बढ़ सकता है, इस विवाद से मन खिन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्करों में भी पड़ सकते हैं। मनमुटाव के कारण लाइफ पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है, जो अलगाव पैदा कर सकता है। वाणी पर पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक न बोलने से रिश्ते मधुर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: हर 12 साल में सीधे शिवलिंग पर गिरती है इंद्र के वज्र की बिजली, टूटकर फिर जुड़ जाते हैं महादेव
ये भी पढ़ें: पांव में धंसा तीर, सुन्न पड़ गया शरीर…इस रहस्यमय तरीके से हुई भगवान कृष्ण की मृत्यु!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
9 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
11 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines