Uttarakhand News: अंकिता की लाश मिलने के बाद भड़कीं महिलाएं, आरोपियों को ले जा रही पुलिस की वैन को घेरा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) जिले में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। यहां के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शन पर काम करने वाली अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) (19 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान अंकिता के परिवार वालों समेत सैकड़ों की संख्या में महिला थाने पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। घेराव करते हुए हंगामा किया।
अभी पढ़ें – पियो लेकिन रखो हिसाब, थोड़ी थोड़ी पिया करो!
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार को अंकिता भंडारी (19 वर्ष) का शव बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस ने अंकिता की हत्या के आरोप में वनंतरा रिसॉर्ट के मालिक और भाजपा के एक नेता के बेटे पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के मैनेजर सोरभ भाष्कर और रिसॉर्ट के कर्मचारी पुलकित गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर अंकिता की हत्या करने का आरोप है।
ऋषिकेश : अंकिता भंडारी हत्या के विरोध में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
◆ हत्यारों को जिस गाड़ी में ले जा रहे थे, उसका किया घेराव।
◆ कुछ दिन पहले अंकिता लापता हुईं थीं, आज उनका शव मिला।
◆ 3 आरोपी हुए गिरफ़्तार। pic.twitter.com/jBjlMPGwcp
— News24 (@news24tvchannel) September 23, 2022
वहीं मामले को लेकर स्थानीय लोगों में उबाल है। शुक्रवार को अंकिता के शव मिलने और हत्या के आरोप में रिसॉर्ट के मालिक समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद लोगों के सामने पूरा मामला खुल गया। पहले लोग मामले को सिर्फ गुंशुदगी का समझ रहे थे। रिसॉर्ट के मालिक समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे थे। लेकिन शुक्रवार को सामने आया कि रिसॉर्ट में गंदे काम किए जा रहे थे। अंकिता पर भी उसी गंदे काम में धकेलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस पर सैकड़ों की संख्या में लोग रिसॉर्ट पर पहुंच गए। पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। रिसॉर्ट में लगे शीशों को भी तोड़ दिया गया।
ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलकित के Resort को तोड़ा#ankitabhandari pic.twitter.com/Ah9be5SUIU
— News24 (@news24tvchannel) September 23, 2022
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश में वनंतरा रिसॉर्ट है। इसका मालिक पुलकित आर्य है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलकित एक भाजपा नेता का बेटा है। उसके रिसॉर्ट पर गांव श्रीकोट, पट्टी नादलस्यू (पौड़ी गढ़वाल) की रहने वाली अंकिता भंडारी (19 वर्ष) रिस्पेशन पर काम करती थी। आरोप है कि तीन दिन पहले अंकिता संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गई थी। उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस भी अंकिता की तलाश नहीं कर पाई। वहीं मामले में परिवार वालों समेत ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंपा। इसी मामले में गुरुवार को लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने रिसॉर्ट पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि उन्होंने रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य समेत मैनेजर और अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
अभी पढ़ें – ‘बिहार को धोखा देकर लालू की गोद में बैठ गए, क्या ऐसे…’, नीतीश कुमार पर अमित शाह का निशाना
जांच में सामने आया है कि विवाद के बाद सभी आरोपी घूमने का बहाने करके अंकिता को अपने साथ लेकर गए। इसके बाद रास्ते में फिर से इसी बात को लेकर अंकिता के साथ तीनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा अंकिता को धक्का लगा और वह एक नहर में जा गिरी। रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भाष्कर और कर्मचारी पुलकित गुप्ता के साथ अंकिता जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज में भी दिखी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: