Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) के डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Twitter) से एक पोस्ट शेयर की। इसमें अंकिता के पिता के साथ फोन पर बातचीत का ऑडियो (Audio) सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा कि वह आरोपियों को फांसी की सजा दिलाएंगे। मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी। वहीं बातचीत के दौरान अंकिता के पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर (Encounter) की मांग कर दी। इस पर डीजीपी ने वादा किया कि वह आरोपियों को फांसी दिला कर मानेंगे।
बता दें कि 19 वर्षीय अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में काम करती थी। आरोप है कि रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। अंकिता के लापता होने के छह दिन बाद शुक्रवार के उसका शव ऋषिकेश के पास चिल्ला नहर से बरामद किया गया था।
अंकिता के पिता को आश्वस्त किया
डीजीपी अशोक कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, ‘पीड़िता अंकिता भंडारी के पिताजी से मैंने फोन पर बात कर उन्हें निष्पक्ष जांच और अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रकरण की जांच के लिए #UttarakhandPolice DIG पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में SIT गठित की गयी है।
विवेचना इतनी मजबूत होगी कि आरोपियों को फांसी मिले
अंकिता के पिता को फोन पर कहा, मैं आपको व्यक्तिगत तौर पर आश्वस्त करता हूं कि मामले की विवेचना इतनी मजबूत होगी कि न्यायालय में सबूतों को पेश करके आरोपियों को फांसी की सजा दिलाएं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है। वहीं सबूत नष्ट करने की बात पर उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।
एनकाउंटर पर बोला- कानून अपना काम करेगा
उत्तराखंड डीजीपी से फोन पर बात करने के दौरान अंकिता के पिता ने कहा कि इन आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। इस पर डीजीपी ने कहा कि आरोपी गिरफ्तार हैं। कानून अपना काम करेगा। आप आश्वस्त रहे है कि सबूतों के आधार पर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
3 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines